मई,6,2024
spot_img

महाराष्ट्र में कल से खुलेंगे सिनेमा हॉल, जानें राज्य सरकार ने क्या दी गाइडलाइन

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। महाराष्ट्र सरकार ने एक अहम फैसले में कंटेनमेंट जोन के बाहर कई छूट का ऐलान किया है। जिसके तहत अब स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स को फिर से खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। यह छूट 5 नवंबर से लागू होने जा रही है।

महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से लॉकडाउन में छूट का दायरा बढ़ गया है। इस बाबत राज्य सरकार ने गाइडलाइंस भी जारी किया है। जिसको सबको पालन करना होगा। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने साफ कहा है कि अभी सिनेमा घर 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खुलेगी। इसके अलावा ट्रेनिंग के लिए स्विमिंग पूल, योगा इंस्टीट्यूट, सिनेमा हॉल, ड्रामा थियेटर को बड़ी राहत दी गई है।  

केंद्र सरकार ने पहले ही दी अनुमति

यह भी पढ़ें:  CBSE Board Exam Result 2024: CBSE Board का आया DigiLocker Access Code, अब आएंगें Class 10, 12 के Results

इससे पहले केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में छूट को लेकर एक गाइडलाइंस जारी की थी। जिसमें सिनेमा हॉल में एक सीट छोड़कर खोलने की अनुमति दी गई थी। वहीं मास्क पहनना और आरोग्य सेतु एप को रखना अनिवार्य कर दिया गया है।मालूम हो कि देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि जारी है। केंद्र सरकार लगातार एहितियात बरतने की लोगों से अपील भी की है। जिसमें मास्क पहनना और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना जरुरी बताया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें