बिस्फी, देशज टाइम्स मधुबनी ब्यूरो। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सोने लाल मुनि लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस चुनावी सभा का आयोजन राजग गठबंधन भाजपा प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर उर्फ बचैल के पक्ष में किया गया था।
सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे जब भी मिथिला के धरती पर आते हैं तो वह मां जानकी सीता की स्मृति लेकर आते हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। देश के कोने कोने में जो भी सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं,वे राम और जानकी की पूजा करते हैं। कांग्रेस अपने 55 वर्ष के शासनकाल में हिंदुस्तान की सभ्यता एवं संस्कृति को मिटाने पर तुला था। आप जनता मालिक की कृपा से कांग्रेस खदेड़ दिए गए हैं। केन्द्र में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी। जिन्होंने कश्मीर से 370 धारा समाप्त कर प्रत्येक नागरिकों के लिए भी कश्मीर भारत का अंग है,उस बात को स्पष्ट कर दिया।
कहा, उनके ही नेतृत्व में अयोध्या में श्री राम जानकी मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।भाजपा सबका साथ सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सब के साथ न्याय की राह पर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो बोलते हैं वह करते हैं। वे जात धर्म की राजनीति नहीं करते हैं वे विकास की राजनीति करते हैं।