spot_img

Darbhanga Court में न्याय का डंका! दरभंगा कोर्ट ने सुनाए दो ऐतिहासिक फैसले | मनीगाछी केशव चौधरी हत्या में 7 हत्यारे को उम्र कैद |मासूम से दुष्कर्म के दुष्कर्मी को 20 साल की सजा

Darbhanga Court: बिहार के दरभंगा में न्यायपालिका ने दो अलग-अलग मामलों में कड़ा संदेश दिया है। एक तरफ 7 हत्यारों को आजीवन कारावास मिला, तो दूसरी ओर 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सजा सुनाई गई। इन फैसलों से अपराधियों में खौफ और जनता में न्याय की उम्मीद जगी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Court: बिहार के दरभंगा में न्याय के मंदिर ने दो जघन्य अपराधों पर कड़ा प्रहार किया है। जिला की अदालतों ने दो अलग-अलग मामलों में ऐतिहासिक फैसले सुनाते हुए अपराधियों को सख्त सजा दी है। एक मामले में सात लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, जबकि दूसरे में 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर कैद मिली है। इन फैसलों से न्याय व्यवस्था में जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

- Advertisement -

हत्या के सात दोषियों को आजीवन कारावास, 60 हजार का अर्थदंड

दरभंगा जिला के प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार की अदालत ने मनीगाछी थाना क्षेत्र के चनौर गांव निवासी केशव कुमार चौधरी हत्याकांड में सात दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर कुल 60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यदि अर्थदंड की राशि जमा नहीं की जाती है, तो उन्हें अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

- Advertisement -

मनीगाछी थाना कांड संख्या 162/21 से संबंधित सत्रवाद संख्या 346/21 में अदालत ने चनौर गांव के ही राम यादव, विजय यादव, लाल कुमार यादव, अनिल यादव, मटकून यादव, पप्पू यादव और सुनील यादव को यह सजा सुनाई है। अदालत ने भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धारा 302 के तहत सभी दोषियों को आजीवन कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड, तथा धारा 328 के तहत 10 वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड नहीं देने पर धारा 302 में तीन वर्ष और धारा 328 में दो वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics बिहार में भयंकर राजनीतिक घमासान: CM को 'हत्यारा' कहने से 'बेचारा' होना ठीक, जन सुराज का पलटवार! | पढ़िए - चेहरे, चाल, चरित्र पर ' गरम घी '

लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि अदालत ने अर्थदंड की राशि मृतक के परिवार को देने का आदेश दिया है। एपीपी रेणु झा ने जानकारी दी कि अदालत ने गत सात सितंबर को सभी आरोपितों को हत्या के मामले में दोषी करार दिया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 18 जुलाई 2021 की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच सभी आरोपित केशव कुमार चौधरी के घर में घुस गए थे। आरोप था कि मारपीट के बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। मृतक की मां मुन्नी चौधरी के बयान पर मनीगाछी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभियोजन पक्ष ने अदालत में कुल 14 गवाहों की गवाही कराई, जिसके आधार पर अदालत ने सभी सातों आरोपितों को दोषी पाते हुए यह सख्त सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें:  PM मोदी ने क्यों बदला एंट्री का तरीका? रैंप, वर्टिकल वीडियो... क्या GenZ की नाराजगी बनेगी BJP की टेंशन?

5 साल की मासूम से दुष्कर्म, दोषी को 20 साल की कठोर सजा

दूसरी तरफ, दरभंगा जिला में पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश सुलेखा झा की अदालत ने एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के जुर्म में सदर थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी वैजनाथ मंडल के पुत्र ललित मंडल को 20 वर्षों का कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में क्यों नहीं लगीं फैक्ट्रियां? सुधाकर सिंह ने नीतीश-मोदी सरकार से पूछा सीधा सवाल

अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास के लिए बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना से प्रतिकर सहायता राशि का निर्धारण एवं भुगतान करने का आदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा को दिया है। पॉक्सो के स्पेशल पीपी विजय कुमार पराजित ने बताया कि गत 21 अगस्त को ही अदालत ने सदर थानाकांड संख्या 202/22 से बने जीआर केश नंबर 64/22 की सुनवाई पूरी कर जुर्मी को भादवि की धारा 376 ए बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 में दोषी घोषित किया था। बुधवार को अदालत ने जुर्मी की सजा निर्धारण के बिंदु पर अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस सुनने तथा अभिलेख पर मौजूद वैज्ञानिक साक्ष्यों का गहन परिशीलन करने के बाद अपना निर्णय सुनाया।

दरभंगा की अदालतों द्वारा सुनाए गए ये फैसले न केवल अपराधियों के मन में भय पैदा करेंगे, बल्कि समाज में न्याय के प्रति विश्वास को भी दृढ़ करेंगे। यह दर्शाता है कि कानून अपना काम कर रहा है और जघन्य अपराधों के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime मीट हाउस में चिकन ऑर्डर किया – मांगी कीमत तो बबाल काटा ! जो हुआ जानकर सहम जाएंगे आप! 5 युवकों पर...

Jale News: दरभंगा के जाले में चिकन ऑर्डर करने को लेकर हुए विवाद में पाँच युवकों पर जानलेवा हमला हुआ। रॉड और टेंगारी से हुए इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।#JaleNews,#DarbhangaCrime,#BiharPolice

Darbhanga News मखाना दिलाएगा बंपर कमाई! काजी-बहेड़ा की महिला किसानों को मिले आय बढ़ाने के खास गुर

Bihar Makhana: बिहार के दरभंगा में महिला किसानों को मखाना प्रसंस्करण का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इससे वे रोस्टेड मखाना, लड्डू और खीर मिक्स जैसे उत्पाद बनाकर अपनी आय बढ़ा सकें#BiharMakhana,#WomenEmpowerment,#DarbhangaNews

Darbhanga Crime महिला को डायन बताकर घर में घुसकर रॉड से जानलेवा हमला! दिल दहला देगी महुली ननकार की वारदात

Jale Witch Attack: दरभंगा जिले के जाले में एक महिला को डायन बताकर पड़ोसियों ने बेरहमी से पीटा। घर में घुसकर लोहे की रॉड से सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छ#JaleNews,#DarbhangaCrime,#WitchcraftAttack

दरभंगा के केवटी की 4 खबरें ! रैयाम चीनी मिल को लेकर DM का बड़ा ऐलान, SP का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य शिविर और ...

Darbhanga Sugar Mill: दरभंगा केवटी में रैयाम चीनी मिल में किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण मिला, DM ने विकास के नए रास्ते खोले। वहीं, ग्रामीण एसपी ने थानों का औचक निरीक्षण किया और#DarbhangaNews,#KewatiUpdate,#BiharFarmers