spot_img

दरभंगा में मधुबनी पुलिस की गाड़ी का ‘डबल एक्सीडेंट’! बोलेरो दो बार डिवाइडर पर चढ़ी! तीज और चौरचन पर्व को लेकर थी बड़ी भीड़

Darbhanga News: लहेरियासराय बस स्टैंड के पास मधुबनी पुलिस की बोलेरो गाड़ी दो बार डिवाइडर पर चढ़ी। तीज और चौरचन पर्व की भीड़ में हुए इस हादसे ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: प्रभास रंजन दरभंगा ।बिहार के दरभंगा जिले में सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार की देर शाम दरभंगा के लहेरियासराय बस स्टैंड के पास मधुबनी पुलिस की एक बोलेरो गाड़ी दो बार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस घटना से बाजार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि तीज और चौरचन पर्व के कारण इलाके में भारी भीड़ थी।

- Advertisement -

दरभंगा में मधुबनी पुलिस की गाड़ी का 'डबल एक्सीडेंट'! बोलेरो दो बार डिवाइडर पर चढ़ी! तीज और चौरचन पर्व को लेकर थी बड़ी भीड़

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिला के लदनिया थाना की गाड़ी संख्या बीआर 01एच एस 5324 अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी। आसपास के स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को जैसे-तैसे डिवाइडर से हटाकर सड़क पर लाया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद ड्राइवर ने गाड़ी को लगभग 15 फीट आगे जाकर फिर से दूसरे डिवाइडर पर चढ़ा दिया। हैरत की बात यह थी कि दूसरी बार डिवाइडर पर चढ़ने के बाद ड्राइवर मौके पर मौजूद नहीं था। बाद में किसी व्यक्ति ने गाड़ी को लोहिया चौक लाकर खड़ा किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि “आए दिन इस डिवाइडर पर गाड़ियां चढ़ती रहती हैं। शनिवार की देर शाम भी एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई थी।”

- Advertisement -

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त गाड़ी में चार-पांच लोग सवार थे। इस तरह की घटनाओं के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। डिवाइडर की ऊंचाई कम होने और उस पर लाल-पीले इंडिकेटर नहीं लगे होने के कारण चालकों को अक्सर रात में दिखाई नहीं देता। इसके अलावा, बस स्टैंड होने के कारण ऑटो चालक सड़क पर ही ऑटो खड़े कर देते हैं, और फुटपाथ दुकानदार भी ठेला लगाकर अतिक्रमण करते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और लोगों को चलने में भी कठिनाई होती है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education में क्वालिटी के साथ क्वांटिटी | प्रोफेसर अब ऑक्सफोर्ड जाएंगे! CM Samrat का शिक्षा में वर्ल्ड क्लास बदलाव | बापू सभागार में बड़ा एलान - 100 प्रोफेसर

मधुबनी पुलिस की गाड़ी के साथ हुई यह लगातार दूसरी घटना इलाके की खराब ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा उपायों की पोल खोलती है। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय हॉकी ने रचा इतिहास! लगातार दूसरी बार जूनियर एशिया कप जीता, अब विश्व कप की बारी

Junior Asia Cup Hockey: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया है। फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर टीम ने अगले साल होने वाले एफ#JuniorAsiaCup,#IndianHockey,#FIHWorldCup

बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर 18 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

Bihar Puja Special Trains: त्योहारों में घर लौटने की सोच रहे बिहार के लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के लिए 18 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंग#BiharNews,#PujaSpecialTrains,#IndianRailways

अररिया में भयानक हादसा! मिट्टी में दबे चार मासूम, दो की मौत, NH-27 पर ग्रामीणों का भारी बवाल

Bihar News: अररिया के नरपतगंज में अवैध मिट्टी कटाई से पूर्वी कोसी नहर का बांध धंस गया, जिससे 8 और 7 साल के दो बच्चों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-27 जाम कर मुआवजे#BiharNews,#ArariaAccident,#IllegalMining

पटना में अब सिर्फ एक बटन दबाते ही दौड़ी आएगी पुलिस! 31 जगहों पर मिल रही ये खास सुविधा

Patna Security: पटना की सुरक्षा में बड़ा बदलाव! शहर के 31 प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स अब सीधे डायल 112 से जुड़ेंगे। एक बटन दबाते ही पुलिस तुरंत पहुंचेगी, जिससे#PatnaSecurity,#Dial112,#BiharPolice