spot_img

दरभंगा में ट्रैक्टर के टेलर में मिली 14 कार्टन शराब! कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार

Darbhanga News: अलीनगर पुलिस ने गोसबा चौक से ट्रैक्टर में छिपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब पकड़ी। शराब पीने वाले 5 लोग भी दबोचे गए, सभी को बेनीपुर न्यायालय भेजा जा रहा है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: मनोज कुमार झा दरभंगा। बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अलीनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 122.04 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान एक शराब कारोबारी समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के धंधेबाजों और शराबियों में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई

अलीनगर थाना क्षेत्र के गोसबा चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एक लाल रंग के महिंद्रा 275 डीआई ट्रैक्टर के टेलर में छिपाकर ले जाई जा रही 14 कार्टून शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 122.04 लीटर है। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर चालक बसंत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। बसंत कुमार ब्रह्मदेव यादव का पुत्र है और बेनीपुर नवटोलिया, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा का निवासी है। उसके खिलाफ अलीनगर थाना में कांड संख्या 134/26 दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना की सड़कों पर AI का 'जादू' - ट्रैफिक होगा स्मार्ट, पहले से मिलेगी जाम की जानकारी! -'ट्रैफिक कंजेशन मैनेजमेंट एंड सॉल्यूशंस' |जानें कैसे बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था!

नशेड़ी अभियान में 5 लोग गिरफ्तार

शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने के साथ ही पुलिस ने ‘नशेड़ी अभियान’ के तहत भी कार्रवाई की है। अलीनगर पसीखाना में छापेमारी कर 5 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इन सभी पर अलीनगर थाना में कांड संख्या 133/26 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किए गए शराब के सेवन करने वाले व्यक्तियों में शिवानंद शर्मा (पिता प्रथम शर्मा, ग्राम धमुआरा, थाना अलीनगर), ललन मुखिया (पिता रामबिलास मुखिया, ग्राम अलीनगर, थाना अलीनगर), प्रभु चौपाल (पिता जनक चौपाल, ग्राम इमामगंज, थाना अलीनगर), श्याम मुखिया (पिता लखन मुखिया, ग्राम लगमा, थाना घनश्यामपुर) और नरेश राम (पिता किशन राम, ग्राम मणिकपुर, थाना हरसिद्धि, जिला मोतिहारी) शामिल हैं।

- Advertisement -

कुल 6 आरोपियों को न्यायालय भेजा गया

अलीनगर पुलिस ने शराब कारोबारी बसंत कुमार यादव और शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच अन्य लोगों को मिलाकर कुल 6 आरोपियों को माननीय न्यायालय बेनीपुर भेजा है। इस पूरी कार्रवाई में थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा, पुअनि हरेराम और विकास कुमार समेत कई पुलिस बल शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में मुफ्त कानूनी सलाह, 12 दिसंबर को लोक अदालत से सुलझेंगे आपके मामले!

Bihar Legal Aid: दरभंगा के अलीनगर प्रखंड में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधान जिला जज के निर्देश पर मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी गई और 12 दिसंबर को हो#BiharLegalAid,#DarbhangaNews,#LokAdalat

Bihar JDU Name Change क्या अब JDU की जगह JDN होगा? खुलकर मिल रहा अपनों का ‘जनता दल नीतीश’ को समर्थन

Bihar JDU Name Change: बिहार की राजनीति में इन दिनों जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नाम को लेकर एक बड़ा प्रस्ताव चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' किए जाने का स#BiharPolitics,#JDUNews,#NitishKumar

खुशखबरी Darbhanga Gas Project! दरभंगा में अब मिलेगी घर – घर सस्ती और सुरक्षित गैस| PNG और CNG की खुद DM कौशल ने संभाली...

Darbhanga Gas Project: दरभंगा में अब शहरवासियों को सुरक्षित और सुलभ गैस मिलेगी। डीएम कौशल कुमार ने शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत PNG और CNG स्टेशनों के निर्माण में तेजी लाने का निर्द#DarbhangaNews,#BiharGasProject,#PNGCNG

सुपौल में SSB जवान की दर्दनाक मौत! ट्रेनिंग के बीच अचानक आगरा के अभिषेक यादव को क्या हुआ?

Supaul SSB: बिहार के सुपौल में एसएसबी ट्रेनिंग के दौरान एक सिपाही अभिषेक यादव की मौत हो गई। आंसू गैस प्रशिक्षण के दौरान बेहोश होने के बाद उन्हें मृत घोषित किया गया, जिससे स#SupaulNews,#SSBJawan,#BiharNews