अप्रैल,28,2024
spot_img

अपने घर पर ही घाट बनाकर करें छठ पूजा,डीएम ने कहा, कोविड-19 के संक्रमण से रहें सुरक्षित

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, 15 नवंबर, देशज टाइम्स। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने दरभंगा जिला के लोगों को भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, छठ पर्व का आयोजन विभिन्न नदियों, तालाबों, पोखरों एवं ताल -तलैया के किनारे छठ घाट बनाकर किया जाता है, जिसमें प्रत्येक परिवार के सभी लोग इस पर्व में शामिल होते हैं। इस प्रकार छठ घाट पर भारी भीड़ एकत्रित होती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News| लाश से रिसते खून...धाव ताजा है...अस्मत की खेती में पड़ी अनजान

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में दरभंगा जिला सितंबर-अक्टूबर माह तक भारी वर्षापात होने के कारण दरभंगा जिला के नदियों, ताल, तालाबों और पोखरों में अभी भी अत्याधिक पानी जमा है, जिसमें छठ पर्व का आयोजन जीवन क्षति का कारण बन सकता है।
छठ पर्व के अवसर पर व्रत के दौरान छठ व्रतीगण पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देते हैं एवं पानी मे डुबकी लगाते हैं। यह कोविड -19 के संक्रमण का कारण बन सकता है।

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का अनुपालन अनिवार्य है। इसलिए छठ व्रतियों के लिए अपने घरों पर ही छठ घाट बनाकर छठ व्रत का आयोजन करना श्रेयस्कर होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| अंटौर गांव...रामचंद्र...इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाऊंगा...

उन्होंने दरभंगा जिला के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अपने घर पर ही छठ घाट बनाकर छठ पर्व का आयोजन करें। उन्होंने छठ पर्व के आयोजकों से भी अपील करते हुए कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए वे छठ व्रतियों को अपने घरों पर ही छठ घाट बनाकर पूजा करने को प्रोत्साहित करें।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें