spot_img

बिहार में ‘रात 12 बजे सुरक्षा’ पर प्रशांत किशोर का मैथिली ठाकुर को सीधा जवाब: ‘आप MLA हैं, इसलिए…’!

Prashant Kishor: जमुई कांड के बाद बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए प्रशांत किशोर ने अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर को घेरा. उन्होंने कहा कि विधायक होने के कारण वे रात में सुरक्षित घूम सकती हैं, लेकिन आम लड़कियों के लिए बिहार में हालात बेहद खराब हैं.

spot_img
- Advertisement -

Prashant Kishor: बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने जमुई जिले में छात्रा से बदसलूकी के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर के बाद मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान प्रशांत किशोर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए, साथ ही अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर को भी घेरा.

नीट की छात्रा का रेप-हत्या, बेगूसराय की लड़की को होटल से खींचने या जमुई की घटना, यह दिखाता है कि सरकार का दावा बिहार को अपराध मुक्त बनाना नहीं बल्कि अपराध युक्त बनाना है.

- Advertisement -

प्रशांत किशोर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार बिहार को अपराध मुक्त बनाने के बजाय अपराध युक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में 30 लाख कैश के साथ पकड़े गए गुजरात के 3 लोग, खुला देश का सबसे बड़ा हवाला रैकेट!

मैथिली ठाकुर पर प्रशांत किशोर का सीधा वार

प्रशांत किशोर ने मैथिली ठाकुर की सार्वजनिक उपस्थिति और उनके बयानों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस मैथिली ठाकुर को दरभंगा की जनता ने ‘आइकन’ मानकर वोट दिया और जिताया, वे इन दिनों अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में प्रस्तुति दे रही हैं. एक तरफ उनके क्षेत्र जमुई और दरभंगा में लोग बाढ़ और अपराध जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं विधायक की प्राथमिकताएं कुछ और नजर आ रही हैं.

जिस मैथिली ठाकुर को आइकन बनाकर दरभंगा की जनता ने वोट दिया और जिताया, वे अब अंबानी के परिवार के गणेश उत्सव में जाकर परफॉर्म कर रहीं हैं. लेकिन दूसरी तरफ, उनके क्षेत्र में कई लोग बाढ़ से प्रभावित हैं औप परेशानी झेल रहे हैं. साथ ही अपराध जैसी घटनाओं की परेशानी भी झेल रहे हैं.

- Advertisement -

उन्होंने मैथिली ठाकुर के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि बिहार में लड़कियां रात 12 बजे भी अकेले घूम सकती हैं. प्रशांत किशोर ने पलटवार करते हुए कहा, ‘आपको बता दें कि आप रात में घूम सकती हैं, क्योंकि आप विधायक हैं. कोई सामान्य लड़की रात में 12 बजे घूम सकती हो, ऐसा मुझे लगता नहीं है. बिहार में तो आज लड़कियों की बात छोड़ दीजिए, लड़के भी 12 बजे रात में घूमने से पहले दो बार सोच रहे हैं.’

यह भी पढ़ें:  कर्मा पूजा विसर्जन बना मौत का कुआं: गहरे गड्ढे में समाए 6 लोग, 1 की मौत, 2 अभी भी लापता!

अपराधियों पर नहीं, वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई?

प्रशांत किशोर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है. उन्होंने तर्क दिया कि अगर आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो नहीं बनाया होता, तो घटना की जानकारी सामने कैसे आती? प्रशांत किशोर के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद ही घटनाओं का खुलासा होता है, लेकिन कार्रवाई अक्सर उन लोगों पर होती है जो सच्चाई सामने लाते हैं, न कि उन अपराधियों पर जो अपराध करते हैं.

यह भी पढ़ें:  जमुई एनकाउंटर पर CM सम्राट का एक्शन मोड! बोले- अपराधी का कोई जात नहीं, पुलिस पीछे नहीं हटेगी

उन्होंने सरकार को शराब और बालू माफियाओं को लेकर भी निशाने पर लिया. प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि सरकार की ढिलाई के कारण ये माफिया राज्य में बेखौफ होकर अपना काम कर रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था और बिगड़ रही है. उनकी इन टिप्पणियों से बिहार की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है, जहां अपराध और सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मंत्री श्रेयसी सिंह के ‘मोरल पुलिसिंग’ बयान ने बिहार में मचाया हड़कंप, जानिए क्यों हो रहा विरोध

Jamui News: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में मंत्री श्रेयसी सिंह के 'मोरल पुलिसिंग' वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है। कॉकरोच जनता पार्टी और RJD ने उनक #JamuiNews,#ShreyasiSingh,#BiharPolitics

पटना में पुलिसकर्मी का शव मिलने से हड़कंप: क्या साजिश का शिकार हुए जमादार?

Patna Crime News: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस जमादार बच्चा कुमार राव का शव नाले से मिला। पत्नी ने हत्या की साजिश की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी। #PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#SubInspectorDeath

Bhagalpur News विक्रमशिला सेतु 3 महीने बंद: 1 अक्टूबर से ठप होगी आवाजाही, क्या होगा आपका नया रास्ता?

Bhagalpur News: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु 1 अक्टूबर 2026 से तीन महीने के लिए बंद रहेगा। 99 करोड़ की लागत से स्थायी मरम्मत कार्य होगा, जिससे लाखों यात्रियों को वैकल्पिक जलमार् #BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharRoads

कर्मा पूजा विसर्जन बना मौत का कुआं: गहरे गड्ढे में समाए 6 लोग, 1 की मौत, 2 अभी भी लापता!

Bakhtiyarpur News: पटना से सटे बख्तियारपुर के देदौर गांव में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी में गहरे गड्ढे में डूबने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग #BakhtiyarpurNews,#KarmaPujaAccident,#BiharDrowning