Sonu Sood: बिहार में आई भीषण बाढ़ के बीच अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने मुसीबत की इस घड़ी में जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनका दर्द बांटा।
सोनू सूद ने नाव से बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाई और अपनी सादगी से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। Cm सम्राट से भी मुलाकात की। मोकामा mla अनंत सिंह से मुलाक़ात चर्चा में रहा।
मंगलवार को जब सोनू सूद बेगूसराय के मटिहानी क्षेत्र में पहुंचे, तो उन्हें देखने और उनसे मिलने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फिल्मी पर्दे पर नायक की भूमिका निभाने वाले कलाकारों की कमी नहीं है, लेकिन जो संकट के समय सीधे लोगों के बीच जाकर खड़े हों, ऐसे लोग कम ही देखने को मिलते हैं। सोनू सूद ने एक बार फिर साबित किया कि वह सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी ‘हीरो’ हैं।
नाव पर सवार होकर पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के द्वार
सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने के लिए नाव का सहारा लिया। उन्होंने खुद नाव पर सवार होकर उन परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई, जो पानी से घिरे हुए थे। उनके इस कदम ने यह संदेश दिया कि वे केवल दूर से मदद भेजने वाले नहीं, बल्कि सीधे लोगों के दुख-दर्द में शामिल होने वाले व्यक्ति हैं।
लिट्टी-पानी से दिखाई अपनी सादगी
इस दौरान सोनू सूद ने स्थानीय लोगों के बीच बैठकर लिट्टी का स्वाद लिया और लोटे से पानी पिया। उनकी यह सादगी लोगों को बेहद पसंद आई। यह दृश्य देखकर हर कोई भावुक हो उठा। उन्होंने बिना किसी दिखावे के, आम आदमी की तरह लोगों के साथ समय बिताया, जिससे बाढ़ पीड़ितों को भावनात्मक संबल मिला।
फिल्मी पर्दे पर नायक की भूमिका निभाने वाले कलाकार तो बहुत हैं, लेकिन मुसीबत की घड़ी में जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनका दर्द बांटने वाले कम ही मिलते हैं।
सोनू सूद का यह दौरा केवल राहत सामग्री बांटने तक सीमित नहीं था, बल्कि यह संकटग्रस्त लोगों को यह भरोसा दिलाने का प्रयास भी था कि वे अकेले नहीं हैं। उनके इस मानवीय प्रयास से बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित लोगों को बड़ी राहत मिली है और उनमें उम्मीद की एक नई किरण जगी है।








You must be logged in to post a comment.