spot_img

Darbhanga Crime दरभंगा की सुनसान – जहां आना – जाना होता कम – सड़क किनारे खेत में मिली युवती की लाश ! तहकीकात पहुंची Madhubani तक

Darbhanga Crime: कमतौल थाना क्षेत्र के मालपट्टी-हरिहरपुर पुलिया के पास बुधवार सुबह एक युवती का शव बरामद हुआ है. पुलिस पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है, एफएसएल टीम ने अहम सबूत जुटाए.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime: आंचल कुमारी दरभंगा।बिहार के दरभंगा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. कमतौल थाना क्षेत्र के मालपट्टी-हरिहरपुर पुलिया के दक्षिण सड़क किनारे एक खेत में बुधवार सुबह करीब 22 वर्षीय युवती का शव मिला है. सुनसान जगह पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. युवती सूट-सलवार पहने हुई थी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

- Advertisement -

सुनसान इलाके में मिला शव, पहचान बनी चुनौती

सूचना मिलते ही कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद एसडीपीओ एसके सुमन भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें:  बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! 6800 ASI अब दारोगा, जानिए पटना के किस थाने में मिली नई पोस्टिंग

कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया, ‘युवती का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा हुआ था. जिस स्थान पर शव मिला है, उसके आसपास करीब दो किलोमीटर उत्तर और दो किलोमीटर दक्षिण तक कोई घर-द्वार नहीं है. शाम छह बजे के बाद इस सड़क पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम हो जाती है. ऐसे में युवती का शव वहां कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है.’

- Advertisement -

एसडीपीओ सुमन ने आगे बताया कि शव मिले लगभग चार घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई परिजन या परिचित युवती की पहचान करने के लिए सामने नहीं आया है. पुलिस दरभंगा और मधुबनी जिले के आसपास के थानों से संपर्क कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं किसी युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं हुई है.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Election महागठबंधन में टूट का खतरा टला! कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले से थमा विवाद, BJP की टेंशन बढ़ी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष प्रतीत हो रही है और वह सूट-सलवार पहने थी. उन्होंने बताया कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव यहां कैसे पहुंचा. पुलिस मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस Darbhanga Crime मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से एफएसएल टीम ने भी नमूने एकत्र किए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! दरभंगा के 7 नगर निकायों का होगा विस्तार, आपकी जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर! | जानिए - क्या बदलेगा इन नगर निकायों में?

एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि युवती की पहचान होने तक शव को डीएमसीएच में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. इस अवधि के दौरान पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाएगी. इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस फिलहाल युवती की पहचान और मौत के कारण का पता लगाने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मौत कैसे हुई और शव सुनसान सड़क किनारे खेत तक किन परिस्थितियों में पहुंचा.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा वालों के लिए खुशखबरी! बिजली बिल जीरो! छत पर सोलर लगाइए – ₹98,000 रुपये तक की सीधी छूट पाइये!

Darbhanga Solar Scheme: दरभंगा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत छत पर सोलर पैनल लगाने पर 98,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है। विशेष कैंपों में आवेदन कर बिजली बिल से #DarbhangaNews,#PMSuryaGhar,#BiharSolar

हैरान कर देगा! नालंदा में 28 हजार रिश्वत लेते BCO रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी ने दबोचा

Nalanda BCO Arrest: नालंदा में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। करायपरसुराय प्रखंड के BCO संतोष कुमार को 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ #NalandaNews,#BiharVigilance,#BribeArrest

Darbhanga Big Breaking News दरभंगा के निर्माणाधीन एम्स से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े युवक को गर्दन में मारी गोली! पढ़िए –...

Darbhanga News: दरभंगा में दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। जमीन विवाद के चलते एक युवक विजय भगत को गर्दन में गोली मारी गई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में #DarbhangaNews,#BiharCrime,#DaylightShooting

Bihar BJP बिहार भाजपा में बड़ा फेरबदल: यूपी के दिग्गज को मिली Bihar की कमान, ये दो नेता भी संभालेंगे मोर्चा! | जानिए –...

Bihar BJP: बिहार भाजपा को नया नेतृत्व मिला है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी को राज्य का प्रभारी बनाया है। उनके साथ ही संगीता यादव और रोहन गुप् #BiharBJP,#HarishDwivedi,#BJPLeadership