spot_img

Palamu Drowning कोयल नदी बनी काल: करमा पूजा विसर्जन के दौरान डूबने से 4 युवकों की मौत, एक बच्चा लापता

Palamu Drowning: झारखंड के पलामू जिले में करमा पूजा विसर्जन का पर्व मातम में बदल गया। कोयल नदी में नहाने उतरे चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक आठ साल का बच्चा अभी भी लापता है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

spot_img
- Advertisement -

Palamu Drowning: झारखंड के पलामू जिले में करमा पूजा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के दुल्ही गांव में कोयल नदी में नहाते समय चार युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक आठ साल का बच्चा अभी भी लापता है। बुधवार सुबह हुई इस घटना से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। पुलिस और स्थानीय लोग लापता बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 6 बजे बोकेया के पतरिया गांव के कई लोग करमा पूजा विसर्जन के लिए अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दुल्ही गांव स्थित कोयल नदी तट पर पहुंचे थे। विसर्जन के बाद नीतीश कुमार सिंह, अमित कुमार ठाकुर, राजा सिंह, विशाल पासवान और हेमंत कुमार सिंह समेत कुछ अन्य युवक नदी में नहाने लगे। अचानक गहरे पानी में जाने के कारण वे सभी डूबने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में SSP जगुनाथ रेड्डी का 'जीरो टॉलरेंस': घूसखोर और लापरवाह 3 पुलिसकर्मी तुरंत सस्पेंड ! | पढ़िए - दुष्कर्म - रिश्वत और बिन हथियार संतरी

एक साथ चार जिंदगियां लील गई कोयल नदी, एक बच्चा लापता

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से नदी से चार युवकों को बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए एमएमसीएच ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार है:

- Advertisement -
  • नीतीश कुमार सिंह (18 वर्ष), पिता बाबूलाल सिंह
  • अमित कुमार ठाकुर (22 वर्ष), पिता पुरानी ठाकुर
  • राजा सिंह (12 वर्ष), पिता संजय सिंह
  • विशाल पासवान (16 वर्ष), पिता तिलकधारी पासवान
यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Jale Electricity Theft दरभंगा में बिजली चोरों की खैर नहीं! 5 लोगों पर FIR की तैयारी, लाखों का नुकसान

इस हादसे में आठ वर्षीय हेमंत कुमार सिंह, पिता सुनील सिंह, अभी भी लापता है। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि, व्यक्त किया शोक

इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलते ही डाल्टनगंज के विधायक आलोक कुमार चौरसिया और पलामू सांसद के जिला प्रतिनिधि विजय ओझा घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और घटना पर गहरा शोक प्रकट किया। स्थानीय प्रशासन ने भी दुखद घटना पर संज्ञान लिया है और लापता बच्चे की खोजबीन तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Train Cancelled : बिहार में अगले 10 दिन तक ट्रेनें रद्द! आपकी यात्रा पर पड़ेगा सीधा असर, यहां देखें पूरी लिस्ट

करमा पूजा के मौके पर हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और गहरे पानी में जाने से रोकने के उपायों पर सवाल उठ रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Big Breaking News दरभंगा के निर्माणाधीन एम्स से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े युवक को गर्दन में मारी गोली! पढ़िए –...

Darbhanga News: दरभंगा में दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। जमीन विवाद के चलते एक युवक विजय भगत को गर्दन में गोली मारी गई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में #DarbhangaNews,#BiharCrime,#DaylightShooting

Bihar BJP बिहार भाजपा में बड़ा फेरबदल: यूपी के दिग्गज को मिली Bihar की कमान, ये दो नेता भी संभालेंगे मोर्चा! | जानिए –...

Bihar BJP: बिहार भाजपा को नया नेतृत्व मिला है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी को राज्य का प्रभारी बनाया है। उनके साथ ही संगीता यादव और रोहन गुप् #BiharBJP,#HarishDwivedi,#BJPLeadership

Bihar Train Cancelled : बिहार में अगले 10 दिन तक ट्रेनें रद्द! आपकी यात्रा पर पड़ेगा सीधा असर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bihar Train Cancelled: मोकामा में नए रेल पुल पर चल रहे नॉन इंटरलाकिंग कार्य के कारण 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बिहार आने-जाने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को #BiharTrainCancelled,#MokamaRailBridge,#IndianRailways

Darbhanga Crime दरभंगा की सुनसान – जहां आना – जाना होता कम – सड़क किनारे खेत में मिली युवती की लाश ! तहकीकात पहुंची...

Darbhanga Crime: दरभंगा में सड़क किनारे सुनसान खेत में एक करीब 22 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. #DarbhangaNews,#BiharCrime,#UnidentifiedBody