Darbhanga News: प्रभास रंजन दरभंगा।बिहार के दरभंगा में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। बिशनपुर थाना क्षेत्र की पंचोभ पंचायत में एक युवक को जमीन विवाद के चलते गोली मार दी गई। घायल की पहचान विजय भगत के रूप में हुई है, जिन्हें गर्दन के पास गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात निर्माणाधीन एम्स से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में विजय भगत को डीएमसीएच पहुंचाया। हालांकि, बेहतर इलाज के लिए उन्हें अललपट्टी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विजय भगत के दोस्तों ने बताया कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने विजय को गोली मार दी। इस घटना के पीछे जमीनी विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घायल विजय भगत के दोस्तों के मुताबिक दो युवक बाइक से आए मारी गोली, गर्दन के पास लगी है गोली चल रहा है इलाज, जमीनी विवाद में गोली मारने की आ रही बात, बिशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ पंचायत की घटना।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।







You must be logged in to post a comment.