spot_img

Bhagalpur News आपके गांव में खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते ! 2 अक्टूबर को होगा बड़ा फैसला |सन्हौला में होंगे – 17 नए काम

Bhagalpur Gram Panchayat Yojana: 2 अक्टूबर को होने वाली ग्रामसभा में ग्रामीणों की सीधी भागीदारी से योजनाओं का चयन होगा। मनरेगा के तहत नए कार्यों से अब गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Gram Panchayat Yojana: बिहार के भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड में ग्रामीण विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी शुरू हो गई है। ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ के तहत ‘विकसित ग्राम पंचायत योजना’ तैयार करने के लिए मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को गहन प्रशिक्षण दिया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जरूरतों और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के आधार पर योजनाओं का चयन करना है, ताकि गांवों में स्थायी विकास और रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।

- Advertisement -

सन्हौला प्रखंड स्थित बी-जी राम-जी कार्यालय परिसर के सभागार में गुरुवार को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार झा ने की। इसमें प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, रोजगार सेवक और अन्य संबंधित कर्मी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को बताया गया कि 2 अक्टूबर को होने वाली ग्रामसभा में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BIHAR - NEPAL BORDER पर नकली नोटों की सीरियल नंबर! नेपाल में पकड़े गए बिहार के दो युवक, 500 के नोटों की बड़ी खेप, खंगाला जा रहा 'बड़ा नेटवर्क'!

Bhagalpur News आपके गांव में खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते ! 2 अक्टूबर को होगा बड़ा फैसला |सन्हौला में होंगे - 17 नए काम

- Advertisement -

मनरेगा के तहत अब गांवों में होंगे और भी कई काम

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार झा ने जानकारी दी कि ‘जी राम जी योजना’ के तहत मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) में पहले की तुलना में अधिक प्रकार के कार्यों को शामिल किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों का निर्माण होगा।

यह भी पढ़ें:  माफ करना बापू! पटना में गांधी के ऐतिहासिक शिविर की दुर्दशा देख चौंक जाएंगे आप

इन नए कार्यों में शामिल हैं:

  • कुआं
  • किचन शेड
  • शौचालय
  • खेल मैदान
  • आपदा प्रबंधन कार्य
  • मिट्टी भराई
  • ग्रामीण सड़क
  • पुस्तकालय
  • विवाह भवन
  • पशु चिकित्सा केंद्र
  • उप स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी
  • श्मशान घाट
  • कब्रिस्तान
  • गार्डवाल
  • सोलर लाइट
  • मनरेगा पार्क
  • ग्रामीण बस स्टैंड
  • सामुदायिक भवन
  • पंचायत भवन
  • सामुदायिक शौचालय
  • पशु शेड
  • सरकारी विद्यालयों में छात्रावास
  • सामुदायिक शॉप/मार्ट
  • मशरूम खेती शेड
  • एसएचजी भवन
  • बाढ़ सुरक्षा दीवार
  • आपदा बाढ़ शेड

संजय कुमार झा ने कहा, ‘योजनाओं का चयन गांव की वास्तविक जरूरतों के आधार पर होना चाहिए। इससे ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा।’

2 अक्टूबर की ग्रामसभा में ग्रामीणों की भूमिका अहम

प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि 2 अक्टूबर को होने वाली ग्रामसभा में ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों और रोजगार सेवकों को निर्देश दिया गया कि वे ग्रामीणों को जागरूक करें और उन्हें योजना चयन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करें।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

‘विकसित भारत-जी राम जी व्यवस्था’ में ग्राम पंचायतों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। इसमें जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना का विकास, आजीविका संवर्धन और स्थानीय जरूरतों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जानी है। रोजगार सेवकों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्रामीणों की जरूरतों और पंचायत की आवश्यक योजनाओं की जानकारी जुटाकर योजना निर्माण में सहयोग करें। इस दौरान पीटीए अंजय कुमार, अकाउंटेंट देवराज कुमार और रूपेश कुमार झा सहित अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad