spot_img

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: लहेरियासराय के दारू भट्टी चौक के पास हुई हृदयविदारक घटना, अविवाहित विक्रम कुमार बिरौल सिविल कोर्ट में थे पदस्थापित, बूढ़े माता-पिता और बहन को छोड़ा पीछे.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: प्रभास रंजन दरभंगा।दरभंगा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। बाजार से घर लौट रहे एक युवक की अचानक गिरने से मौत हो गई। मृतक सिविल कोर्ट बिरौल में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। इस दुखद घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है।

- Advertisement -

अचानक हुई घटना ने सबको चौंकाया

यह दुखद घटना शुक्रवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारू भट्टी चौक के पास हुई। बेलवागंज के रहने वाले विक्रम कुमार बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे अचानक गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और पास के एक निजी अस्पताल ले गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Owaisi UP Alliance यूपी में भाजपा को रोकने के लिए ओवैसी का बड़ा दांव! सपा, बसपा, कांग्रेस किसी से भी हाथ मिलाने को तैयार?

डीएमसीएच में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने विक्रम कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया। डीएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद विक्रम कुमार को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस मौत से सभी लोग स्तब्ध हैं। एक और भाई है जो सीआरपीएफ के जवान है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  20 साल का सफर - आंकड़ों में बदलाव की कहानी ! बिहार की 1.88 करोड़ महिलाओं की जिंदगी कैसे बदली? गांधी जयंती पर जानें उनका संघर्ष

अविवाहित विक्रम पर आश्रित था परिवार

विक्रम कुमार सिविल कोर्ट बिरौल में क्लर्क के पद पर पदस्थापित थे। वे अविवाहित थे और अपने पीछे अपने वृद्ध माता-पिता और एक बहन को छोड़ गए हैं। परिवार के लिए विक्रम ही एकमात्र सहारा थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना के बाद से बेलवागंज और आसपास के इलाके में शोक की लहर है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad

Bihar Dial 112 बिहार में अब डायल-112 नंबर पर मिलेगी तुरंत मदद! SP-SDPO को मिलेगा सीधा अलर्ट | पुलिस कप्तान करेंगे वाहनों की सीधी...

Bihar Dial 112: बिहार में डायल-112 सेवा को हाईटेक बनाया जा रहा है। अब किसी भी आपात स्थिति में SP और SDPO को तुरंत अलर्ट मिलेगा, जिससे पुलिस की प्रतिक्रिया का समय घटेगा और लोगों #BiharDial112,#BiharPolice,#EmergencyServices