मई,4,2024
spot_img

ड्रग्स कनेक्शन: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार हुई मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) को मुंबई की एक अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के घर से गांजा बरामद होने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। वहीं, आज यानी रविवार को हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल करवाया गया। कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने भारती और हर्ष को 4 दिसंबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हर्ष लिंबाचिया को 15 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया जबकि भारती को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:  Atul Kumar Anjan| CPI Leader अतुल कुमार अंजान का निधन | Left Politics Damage ....एक सलाम...अतुल अंजान के नाम...

NCB की मुंबई ब्रांच के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि भारती सिंह और हर्ष के खिलाफ ड्रग्स सेवन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। NCB की पूछताछ में शनिवार को भारती सिंह और उनके पति हर्ष ने गांजा लेने की बात स्वीकारी थी. NCB को भारती सिंह के घर से छापेमारी के दौरान 86.5 ग्राम गांजा (Weed) भी मिला था।

एक हजार ग्राम गांजा तक को छोटी मात्रा माना जाता है और इसके लिए छह महीने तक की जेल या 10,000 रुपए का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। वाणिज्यिक मात्रा (20 किग्रा या इससे अधिक) होनेपर 20 साल तक की जेल हो सकती है. इसके बीच की मात्रा के लिए 10 साल की जेल की सजा हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  Atul Kumar Anjan| CPI Leader अतुल कुमार अंजान का निधन | Left Politics Damage ....एक सलाम...अतुल अंजान के नाम...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें