spot_img

Darbhanga Theft दरभंगा में घर खाली देख चोरों का धावा, लाखों के गहने-नकदी ले उड़े | पढ़िए – चोरी से पहले संदिग्धों की रेकी

Darbhanga Theft: शास्त्रीनगर में देवांशु कुमार के घर से 125 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और 25 हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Theft: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार के दरभंगा में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर रोड नंबर-दो में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार के घर से लगभग 20 लाख रुपये के आभूषण सहित 25 हजार रुपये नकद गायब मिले हैं।

- Advertisement -

पीड़ित देवांशु कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मां रंजू देवी की तबीयत खराब होने के कारण वह अपनी पत्नी सिया कुमारी के साथ 5 अक्टूबर को सिंहवारा गए थे। 7 अक्टूबर को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि खिड़की का दरवाजा ग्रिल सहित टूटा हुआ था। अंदर जाने पर घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला और अलमारी खुली हुई थी।

- Advertisement -

लाखों के गहने और नकदी गायब

जांच करने पर देवांशु कुमार को पता चला कि घर से कीमती सामान चोरी हो गया है। चोरों ने गले का हार सेट, कंगन का एक सेट, कान टाप्स, झुमका, नथिया, मांगटिका, दो अंगूठी, दो चैन और मंगलसूत्र चुरा लिए, जिनका कुल वजन करीब 125 ग्राम सोना बताया गया है। इसके अलावा, चांदी के एक डरकस, चार पायल सेट, हथशंकर और बिछिया सहित लगभग 500 ग्राम चांदी भी गायब थी। इन सबके साथ, घर में रखे 25 हजार रुपये नकद भी चोरों ने उड़ा लिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में अब छूटेगा नहीं किसी का वोट! लिस्ट में नाम जोड़ने का महाअभियान शुरू |घर-घर सत्यापन, फॉर्म 6 से जुड़ेगा नाम

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर चौंकाने वाले खुलासे हुए। फुटेज में 6 अक्टूबर की सुबह 2:28 बजे तीन अज्ञात लोग चारदीवारी कूदकर घर में घुसते दिखे। इनमें से एक व्यक्ति ने अपना मुंह गमछे से बांध रखा था और उसने घर का मुआयना करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी।

थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया, ‘प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

चोरी से पहले संदिग्धों की रेकी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी से पहले संदिग्धों ने घर की रेकी की थी। 5 अक्टूबर की दिन में 11:48 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति मंदिर के लिए पूजा के नाम पर चंदा मांगते हुए सीसीटीवी में कैद हुए थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इन संदिग्धों का चोरी की वारदात से कोई संबंध है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher Transfer बिहार के लाखों शिक्षकों को झटका! तबादला प्रक्रिया पर लगी रोक, जानें क्यों?

Bihar Teacher Transfer: बिहार में हजारों शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया पर रोक लग गई है। विधान परिषद चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने से निर्वाचन विभाग ने यह फैसला लिया। #BiharTeacherTransfer,#BiharElections,#ModelCodeOfConduct

बिहार में अब छूटेगा नहीं किसी का वोट! लिस्ट में नाम जोड़ने का महाअभियान शुरू |घर-घर सत्यापन, फॉर्म 6 से जुड़ेगा नाम

Bihar Voter List: बिहार में मतदाता सूची से छूटे हुए पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग ने एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल से नए और युवा मतदाताओं को भी मौका #BiharVoterList,#ElectionCommission,#BiharPolitics

Darbhanga School Holiday छात्रों की बल्ले-बल्ले! दरभंगा के स्कूलों में अक्टूबर-नवंबर में कितने दिन की छुट्टी, कब बंद -कब खुलेंगे विद्यालय? देखें पूरा...

Bihar School Holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों में 2026 के अवकाश कैलेंडर की घोषणा कर दी गई है। अक्टूबर और नवंबर में दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा पर कुल 18 दिन स्कूल बंद रहेंगे, जिसस #BiharSchoolHoliday,#BiharNews,#ChhathPuja2026

Darbhanga LNMU Kabaddi मिथिला की बेटियों ने रचा इतिहास! छठी बार अखिल भारतीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, पूरे बिहार को गर्व

Bihar Kabaddi Team: LNMU की महिला कबड्डी टीम ने पूर्वी क्षेत्र प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लगातार छठी बार अखिल भारतीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इस ऐतिहासिक जीत से बि #BiharKabaddi,#LNMU,#SportsNews