spot_img

राहुल गांधी के 270 विदेश दौरे! BJP MP निशिकांत दुबे ने अमेरिकी सांसदों से ‘जॉर्ज सोरोस’ कनेक्शन पर खोल दिया मोर्चा | पढ़िए -इल्हान उमर और रो खन्ना कनेक्शन

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और अमेरिकी सांसदों से कथित मुलाकातों पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने जॉर्ज सोरोस कनेक्शन का आरोप लगाते हुए दिल्ली के प्रदर्शनों पर भी सवाल दागे हैं।

spot_img
- Advertisement -

Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं, अमेरिकी सांसदों इल्हान उमर और रो खन्ना से कथित मुलाकातों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। दुबे ने दावा किया कि राहुल गांधी ने पिछले 10 वर्षों में कम से कम 270 बार विदेश यात्राएं की हैं।

- Advertisement -

राहुल गांधी के 270 विदेश दौरे! BJP MP निशिकांत दुबे ने अमेरिकी सांसदों से 'जॉर्ज सोरोस' कनेक्शन पर खोल दिया मोर्चा | पढ़िए -इल्हान उमर और रो खन्ना कनेक्शन

- Advertisement -

निशिकांत दुबे ने गुरुवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि दिल्ली में पिछले 10-15 दिनों के दौरान हुए प्रदर्शनों से आम लोगों, व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को भारी परेशानी हुई। उन्होंने इन प्रदर्शनों के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के इस्तेमाल के तरीके पर भी कड़ी आपत्ति जताई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  UP Voter List यूपी में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का 'खेल' पकड़ा गया! चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, पूरे राज्य में जांच के आदेश | दो कर्मियों को हटाया - FIR

राहुल गांधी पर 270 विदेश यात्राओं का बड़ा दावा

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा, ‘विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी, वो पिछले दस साल में कम से कम 270 बार विदेश गए हैं। एक-दो बार नहीं, 270 बार।’ दुबे ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी इतनी बार विदेश क्यों जाते हैं और वहां किन लोगों से मुलाकात करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शनों के कारण युवाओं की भावनाएं भड़कती हैं, जिसके बाद उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आशुतोष रांका और सौरभ दास का जिक्र करते हुए कहा कि वे जेल में थे, जबकि राहुल गांधी विदेश चले गए।

यह भी पढ़ें:  बिहार की बेटी ने किया कमाल! मनीषा श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, लोकगायिका ने कही ये बड़ी बात

अमेरिकी सांसदों इल्हान उमर और रो खन्ना से कथित मुलाकातें

दुबे ने अपने बयान में अमेरिकी सांसद इल्हान उमर और रो खन्ना का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी अमेरिका में इन दोनों सांसदों से लगातार मुलाकात करते रहे हैं। निशिकांत दुबे ने इन मुलाकातों को जॉर्ज सोरोस से जुड़े एक फाउंडेशन से जोड़ा और सवाल किया कि इन संपर्कों के पीछे क्या उद्देश्य है।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ‘राहुल गांधी अमेरिका में इल्हान उमर और रो खन्ना से लगातार मुलाकात करते रहे हैं। जॉर्ज सोरोस से जुड़े फाउंडेशन से इन मुलाकातों का क्या संबंध है, इसका उद्देश्य क्या है?’

गौरतलब है कि सितंबर 2024 में राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी सांसदों के एक समूह के साथ उनकी मुलाकात हुई थी, जिसमें इल्हान उमर और रो खन्ना भी शामिल थे।

तिरंगे के अपमान और दिल्ली प्रदर्शनों पर भी सवाल

बीजेपी सांसद ने दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के इस्तेमाल पर भी गंभीर सवाल उठाए। दुबे ने आरोप लगाया कि कुछ प्रदर्शनकारी तिरंगा लेकर पहुंचे और जिस तरीके से राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल किया गया, उससे उसकी गरिमा के प्रति सम्मान की कमी दिखाई दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश और संविधान से जुड़ा प्रतीक है, और इसके फहराने व इस्तेमाल के लिए निर्धारित नियम व प्रोटोकॉल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 10-15 दिनों के प्रदर्शनों से दिल्ली के आम नागरिकों, व्यापारियों, ऑटो चालकों, टेम्पो चालकों, रिक्शा चालकों और रेहड़ी-पटरी वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! बिहार के सरकारी 6ठी से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को लैपटॉप और 5000 कैश जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम

निशिकांत दुबे ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर की पाकिस्तान यात्रा और कश्मीर को लेकर उनके कथित बयानों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान जाकर उमर ने कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया और भारत में मुसलमानों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। इल्हान उमर ने अप्रैल 2022 में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का दौरा किया था, जिस पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उमर भारत सरकार की नीतियों और देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर आलोचनात्मक बयान देती रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भयंकर आग: घर, दुकान के साथ 2 ई-रिक्शा भी स्वाहा, 6 लाख से ज्यादा का नुकसान, गरीब परिवार पर टूटी आफत!

Bihar Fire: दरभंगा में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से एक घर और दुकान जलकर राख हो गए। इस अगलगी में दो ई-रिक्शा, चार बकरियां समेत 6 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है, प #BiharFire,#DarbhangaNews,#Aglagi

खुशखबरी! बिहार के सरकारी 6ठी से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को लैपटॉप और 5000 कैश जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम

Bihar Students: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 12वीं तक के छात्रों के लिए बड़ी खबर! गणित और विज्ञान में प्रतिभा दिखाने पर लैपटॉप और हजारों रुपये के नकद प #BiharStudents,#TalentSearch,#MathScience

MLC चुनाव पर बड़ा अपडेट: नीरज कुमार से 20 मिनट बंद कमरे में मिले JDU के बड़े नेता, क्या पक रही खिचड़ी?

Bihar MLC Election: एमएलसी चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हार्ट संबंधी परेशानी से उबरने के बाद JDU MLC नीरज कुमार से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा औ #BiharMLCElection,#JDU,#NeerajKumar

Madhubani News जापान में बिहार के स्टार पैरा तैराक ने किया शर्मसार! महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, बिना खेले लौटे घर | मधुबनी का है...

Bihar Para Swimmer: जापान में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में बिहार के पूर्व विश्व नंबर-1 पैरा तैराक शम्स आलम पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी से छेड़छाड #BiharNews,#ParaSwimmer,#ShamsAlam