spot_img

दरभंगा में भयंकर आग: घर, दुकान के साथ 2 ई-रिक्शा भी स्वाहा, 6 लाख से ज्यादा का नुकसान, गरीब परिवार पर टूटी आफत!

Bihar Fire: देर रात लगी आग ने गरीब परिवार की रोजी-रोटी छीन ली। दो ई-रिक्शा, चार बकरियां और दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया, अब सरकार से मुआवजे का इंतजार है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Fire: बिहार के दरभंगा जिले में हनुमाननगर प्रखंड के गोढ़ियारी पंचायत अंतर्गत मुस्तफापुर गांव के वार्ड नंबर 15 में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से एक दुकान और उसके पीछे बना घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में गरीब परिवारों की रोजी-रोटी का बड़ा सहारा माने जाने वाले दो ई-रिक्शा, चार बकरियां, एक फ्रिज और दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर बर्बाद हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में 6 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

- Advertisement -

रात करीब एक बजे दिलीप पासवान के घर और दुकान में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने जब आग देखी तो शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद घर के लोग बाहर निकले। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि घर का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई, और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार की बेटी ने किया कमाल! मनीषा श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, लोकगायिका ने कही ये बड़ी बात

गरीब परिवारों पर आपदा, रोजी-रोटी का संकट

इस दुखद घटना में ललित पासवान और रविंद्र पासवान का एक-एक ई-रिक्शा भी जलकर बर्बाद हो गया। इसके अलावा, दिलीप पासवान की दुकान में रखा फ्रिज और अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। दुकान और घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से पीड़ित परिवारों के सामने अब गंभीर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया, ‘अगलगी में गरीब परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने जीविका के माध्यम से करीब एक लाख रुपए का ऋण लेकर छोटी दुकान शुरू की थी। आग में दुकान और उसमें रखा सामान जल जाने से उनकी आजीविका का साधन समाप्त हो गया है।’

- Advertisement -

मुआवजे की आस में बैठे पीड़ित परिवार

पीड़ित दिलीप पासवान ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि रात में सभी लोग सो रहे थे और उन्हें आग लगने का कारण पता नहीं चला।

दिलीप पासवान ने कहा, ‘रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद हम बाहर निकले। दुकान के पास दो ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे और हमारी चार बकरियां भी आग में जल गईं। दुकान, फ्रिज और घर का काफी सामान बर्बाद हो गया है। हम गरीब परिवार से हैं और दुकान से ही परिवार का भरण-पोषण करते थे। अगलगी में सबकुछ बर्बाद हो गया है।’

उन्होंने सरकार और प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल, ये पीड़ित परिवार प्रशासनिक सहायता और मुआवजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर ला सकें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी के 270 विदेश दौरे! BJP MP निशिकांत दुबे ने अमेरिकी सांसदों से ‘जॉर्ज सोरोस’ कनेक्शन पर खोल दिया मोर्चा | पढ़िए -इल्हान...

Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की 270 विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अमेरिकी सांसदों इल्हान उमर और रो खन्ना से कथित मुलाकातों को जॉर्ज सोर #RahulGandhi,#NishikantDubey,#DelhiProtest

खुशखबरी! बिहार के सरकारी 6ठी से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को लैपटॉप और 5000 कैश जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम

Bihar Students: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 12वीं तक के छात्रों के लिए बड़ी खबर! गणित और विज्ञान में प्रतिभा दिखाने पर लैपटॉप और हजारों रुपये के नकद प #BiharStudents,#TalentSearch,#MathScience

MLC चुनाव पर बड़ा अपडेट: नीरज कुमार से 20 मिनट बंद कमरे में मिले JDU के बड़े नेता, क्या पक रही खिचड़ी?

Bihar MLC Election: एमएलसी चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हार्ट संबंधी परेशानी से उबरने के बाद JDU MLC नीरज कुमार से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा औ #BiharMLCElection,#JDU,#NeerajKumar

Madhubani News जापान में बिहार के स्टार पैरा तैराक ने किया शर्मसार! महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, बिना खेले लौटे घर | मधुबनी का है...

Bihar Para Swimmer: जापान में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में बिहार के पूर्व विश्व नंबर-1 पैरा तैराक शम्स आलम पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी से छेड़छाड #BiharNews,#ParaSwimmer,#ShamsAlam