back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

देशज की खबर पर मधुबनी डीएम की मुहर, नलजल में धांधली में प्रबंधन समिति सचिव गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

लदनियां,रिपोर्टर देशज टाइम्स, मधुबनी ब्यूरो। देशज टाइम्स dehaj ki khawer में छपी खबर पर कार्रवाई हुई है। डीएम ने इसपर एक्शन लेते हुए प्रबंधन सचिव को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। प्रकाशित खबर ने रंग लाया। वहीं, लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार रात छापेमारी करते हुए आरोपी संतोष कुमार दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया।

- Advertisement -

dehaj ki khawer थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महथा नवटोली के रहने वाला है। इनके विरुद्ध लदनियां थाना में कांड संख्या-183/19 है। आरोपी संतोष कुमार दास उर्फ सज्जन दास के विरुद्ध नलजल योजना में अनियमितता बरते जाने के विरुद्ध 5 नवम्बर 2019 को डीएम मधुबनी के आदेश के आलोक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नरेन्द्र प्रसाद ने लदनियां थाना केस दर्ज किया था।

- Advertisement -

केस में मुख्यमंत्री गली-नाली एवं नल-जल सात निश्चय योजना में लाखों का गबन एवं योजना में निर्माण में लापरवाही एवं अनियमितता बरते जाने का आरोप है। इस मामले में महथा पंचायत की मुखिया तेतरी देवी के पति धनिक लाल चोधरी समेत वार्ड संख्या 7,8 एवं 11 के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सचिव को नामजद dehaj ki khawer बनाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: मधुबनी के झंझारपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, NH 27 किनारे मिली लाश

मुखिया तेतरी देवी समेत तीन को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया है। मुखिया तेतरी देवी के पति व मुख्य अभियुक्त धनिक लाल चोधरी को पूर्व में ही जेल भेज दिया गया था। दूसरा प्राथमिकी अभियुक्त संतोष कुमार दास को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।

प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नरेन्द्र प्रसाद लदनियां ने अपने कार्यालय पत्रांक 89 तिथि 23 नवम्बर 2020 को डीएम मधुबनी को पत्र भेजकर महथा पंचायत की मुखिया तेतरी देवी एवं वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति 7,8 एवं 11 के अध्यक्ष व सचिव के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद जो इस केस के वादी है ने करीब एक माह पूर्व इस मामले के फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष को पत्र भेजा था।

बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद ने 23 नवम्बर 020 को डीएम के नाम भेजे पत्र में जिक्र किया है कि महथा पंचायत की मुखिया तेतरी देवी की पति धनिक लाल चोधरी के अलावा वार्ड संख्या-7 के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष रीता देवी,सचिव संतोष कुमार दास,वार्ड संख्या-8 के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष लक्ष्मण महरा एवं सचिव संतोष कुमार एवं वार्ड संख्या-11 के क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष मिश्री मंडल एवं सचिव विनीता देवी लदनियां थाना केस संख्या-183/19 तिथि 5 नवम्बर 2019 में नामजद है।

उक्त पंचायत की मुखिया तेतरी देवी समेत तीन अप्राथमिकी अभियुक्त है।सभी अभियुक्तों के विरुद्ध मुख्यमंत्री नलजल और गली नाली योजना मद के लाखों रुपये गबन का आरोप है। केस तत्कालीन डीएम शीर्षत कपिल अशोक के आदेश के आलोक में केस दर्ज किया गया है। थाना पुलिस एक मात्र प्राथमिकी अभियुक्त मुखिया तेतरी देवी के पति धनिक लाल चोधरी को गिरफ्तार कर सकी है।

यह भी पढ़ें:  Madubani Matric Exam की रणभेरी बजी, 71 हजार परीक्षार्थियों के लिए DM-SP ने खींची लक्ष्मण रेखा, जानें ये 10 सख्त नियम

मुखिया सहित अन्य 9 अभियुक्त गत एक वर्ष से फरार चल रहा है। जिससे एक वर्ष से पंचायत में विकास कार्य प्रभावित है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सूचना मिलते ही डीएम के नाम प्रेषित बीपीआरओ के पत्र को गम्भीरता से लिया।

आनन फानन में इस मामले के नामजद आरोपी संतोष कुमार दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया। तथा अन्य 8 आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी dehaj ki khawer शुरु कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ शांति और ग्रह दोष निवारण का महापर्व

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि भारतीय सनातन धर्म में विशेष महत्व...

आज का लव राशिफल: 17 फरवरी 2026 – प्रेम में नई तरंग या चुनौती?

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की गहरी चालें और ग्रहों की बदलती स्थितियां हमारे...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का पावन अवसर

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का...

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें