spot_img

Bhagalpur Crime रिश्ते शर्मसार! भागलपुर में देवर ने भाभी से की ऐसी हरकत, हाथ तोड़कर अस्पताल पहुंचाया

Bhagalpur Crime: भागलपुर के महेशपुर में एक महिला पर उसके देवर ने अश्लील गाने गाने और कपड़े खींचने का आरोप है। विरोध करने पर उसने भाभी का हाथ तोड़ दिया, जिसके बाद पीड़िता को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Crime: बिहार के भागलपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बंवरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर में एक महिला ने अपने देवर पर गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना में पीड़िता का हाथ टूट गया, जिसके बाद उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

पीड़ित महिला के अनुसार, जब घर में कोई मौजूद नहीं था, उसी दौरान उसके देवर ने उसे देखकर अश्लील गाने गाना शुरू कर दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे चौकी पर धक्का देकर गिरा दिया और उसके कपड़े खींचने लगा। महिला के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद गुस्से में आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जाले अस्पताल में हुआ चमत्कार! एक साथ तीन बच्चों का जन्म, माँ और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ

नशे का आदी है आरोपी, पहले भी हुई थी शिकायत

पीड़िता के पति ने बताया कि उनके परिवार के पास केवल आधा कट्ठा जमीन है और चार भाई किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं। पति ने आरोप लगाया कि उनका भाई डब्ल्यू नशे का आदी है और नशे की हालत में अक्सर इस तरह का व्यवहार करता है। इस मामले को लेकर पहले भी एक-दो बार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने हर बार समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।

पति ने कहा, ‘अगर पहले ही उचित कार्रवाई की गई होती, तो शायद ऐसी घटना दोबारा नहीं होती।’

- Advertisement -

पीड़ित परिवार ने अब न्याय की गुहार लगाई है। महिला के पति का कहना है कि उनकी पत्नी अस्पताल में दर्द से जूझ रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर परिवार के भीतर पनपती हिंसा और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधुबनी में रितु को मिली न्याय की जीत! दहेज हत्या के दोषियों पति, ससुर और सास को उम्रकैद, Madhubani Court का बड़ा फैसला

Bihar Dowry Death: मधुबनी में दहेज हत्या के मामले में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। पति, ससुर और सास को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।#BiharCrime,#DowryDeath,#Madhubani

Madhubani Crime मधुबनी में एक आंगन में दरकी खून, घरेलू कलह का क़त्ल! भैंसुर की लाठी से हत्या

Madhubani Crime: मधुबनी के खुटौना में एक खूनी घरेलू विवाद ने सब कुछ बदल दिया। छोटे भाई की पत्नी ने अपने भैंसुर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।#MadhubaniCrime,#BiharNews,#DomesticViolence

Madhubani Traffic DSP मधुबनी में DSP की रिश्वतखोरी! 30 हजार लेते दबोचा, गिरफ्तारी के वक्त बिगड़ी तबीयत

Madhubani Traffic DSP: मधुबनी में निगरानी विभाग ने ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई.#MadhubaniNews,#TrafficDSP,#VigilanceRaid

बिहार में BJP का सबसे बड़ा दांव! सम्राट चौधरी पटना से करेंगे ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा का शंखनाद, क्या बदलेगी सियासी हवा?

Bihar BJP Padyatra: बिहार में बीजेपी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 28 अक्टूबर को पटना से इस#BiharBJP,#SamratChoudhary,#Padyatra