back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

NRC-CAA के विरोध में फंडिंग से जुड़ा सिंहवाड़ा के शंकरपुर में ईडी की छापेमारी, बिहार सकते में

spot_img
- Advertisement - Advertisement

NRC-CAA के विरोध में फंडिंग से जुड़ा सिंहवाड़ा के शंकरपुर में ईडी की छापेमारी, बिहार सकते मेंसिंहवाड़ा, देशज टाइम्स न्यूज। सिंहवाड़ा क शंकरपुर मं ईडी पहुंची है। यहां छापेमारी हो रही है। वैसे यह छापेमारी  बिहार के दो शहरों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ कार्रवाई के तहत चल रही है। यह छापेमारी सिंहवाड़ा प्रखंड के शंकरपुर स्थित पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के जिला सचिव मो. सनाउल्लाह के आवास पर चल रही है।

- Advertisement -

पटना से पहुंची ईडी की विशेष टीम छापेमारी कर रही है। गुरुवार को अचानक पहुंची टीम के साथ आए सुरक्षाकर्मियों ने पूरे आवासीय परिसर को चारों तरफ से घेर रखा है। किसी को भी घर के आसपास जाने की इजाजत नहीं है। घर में ईडी के अधिकारी लगातार जांच कर रहे हैं। इस दौरान घर में कौन-कौन हैं, इस बारे में भी जानकारी साफ नहीं हो पाई है।

- Advertisement -

यह कार्रवाई पूर्णिया और दरभंगा में हो रही है। दरभंगा में ED की छापेमारी PFI के जिला सचिव सनाउल्लाह के घर हो रही है। मामला NRC-CAA के विरोध में फंडिंग से जुड़ा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मैट्रिक परीक्षा की Benipur में घंटी बजी, 4558 परीक्षार्थी होंगे शामिल, प्रशासन ने कसी कमर, जानें पूरी तैयारी

ईडी की टीम  सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर में छापेमारी कर रही है. दूसरी तरफ पूर्णिया में शहर के सहायक खजांची थाना के राजा बाड़ी में पीएफआई के प्रदेश कार्यालय में ईडी की छापेमारी चल रही है। गुरुवार की सुबह 7:30 बजे से ही ईडी की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि ईडी के चार अधिकारी पटना से आए हैं और सुबह से ही पीएफआई के कार्यालय में जांच पड़ताल कर रहे हैं।NRC-CAA के विरोध में फंडिंग से जुड़ा सिंहवाड़ा के शंकरपुर में ईडी की छापेमारी, बिहार सकते में

बीच-बीच में ईडी के अधिकारी पीएफआई के लोगों को अंदर बुलवा कर उनसे पूछताछ भी कर रहे हैं. ईडी छापेमारी की सूचना मिलते ही कार्यालय के सामने स्थानीय लोगों और पीएफआई के सदस्यों की भीड़ लग गई है।

मौके पर खजांची हाट और सहायक खजांची थाना की पुलिस भी मौजूद है. किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है. बहरहाल छापेमारी में क्या निकल कर सामने आता है यह तो अधिकारियों से बात करने के बाद ही पता चलेगा. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, देश में जारी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर ही पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की सक्रियता सामने आई है और इस पर जांच एजेंसियों का शिंकजा कसता जा रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसियां देश में नागरिकता विरोधी (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के विरोध और अन्य मामलों को भड़काने के कथित आरोपों पर पीएफआई के लिंक की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ शांति और ग्रह दोष निवारण का महापर्व

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि भारतीय सनातन धर्म में विशेष महत्व...

आज का लव राशिफल: 17 फरवरी 2026 – प्रेम में नई तरंग या चुनौती?

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की गहरी चालें और ग्रहों की बदलती स्थितियां हमारे...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का पावन अवसर

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का...

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें