back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

CM नीतीश के गृह जिले में अपराधी बेखौफ, नालंदा के सांसद को जान से मारने की मिली धमकी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिहारशरीफ,biharsharif देशज न्यूज। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में अपराधी बेखौफ हैं। नालंदा लोकसभा सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र है और इस सीट से चुनाव जीतकर आने वाले सांसद कौशलेंद्र कुमार को अपराधियों ने गुरूवार को जान से मारने की धमकी दी।
इस घटना के बाद सांसद के परिजन और उनके समर्थक काफी हैरान हो गए। उन्होंने फ़ौरन पुलिस को इस मामले की सूचना दी।मामला नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां नालंदा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर आने वाले जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार को अपराधियों ने मर्डर की धमकी दी।
जानकारी के मुताबिक जदयू के सांसद कौशलेंद्र कुमार को अपराधियों ने फोन पर धमकाया। अज्ञात बदमाशों ने फोन कर सांसद को कहा कि उन्हें जान से मार देंगे.मर्डर की धमकी मिलने के बाद सांसद कौशलेंद्र कुमार भी काफी भयभीत हो गए। उनके समर्थक भी काफी हैरान हो गए। उन्होंने फ़ौरन इसकी सूचना इस्लामपुर थाने को दी।
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए इस्लामपुर थाना की टीम ने धमकी देने वाले एक शख्स को फिलहाल हिरासत में ले लिया है। इस शख्स ने सांसद को जान से मारने की धमकी क्यों दी, इसकी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिरकार इस शख्स ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ शांति और ग्रह दोष निवारण का महापर्व

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि भारतीय सनातन धर्म में विशेष महत्व...

आज का लव राशिफल: 17 फरवरी 2026 – प्रेम में नई तरंग या चुनौती?

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की गहरी चालें और ग्रहों की बदलती स्थितियां हमारे...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का पावन अवसर

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का...

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें