back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

बेगूसराय में शराब माफिया का खूनी खेल, शराब का धंधा करने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बेगूसराय,देशज न्यूज। बिहार में शराबबंदी की चाहे जितनी बात कर ली जाए लेकिन बेगूसराय में शराबबंदी का असर नहीं है। यहां तक कि विरोध करने पर अवैध रूप से शराब का धंधा करने वाले हत्या करने से भी नहीं चूकते। ताजा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के पन्नापुर गांव का है। गुरुवार देर रात यहां शराब माफिया ने विरोध करने पर एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी नाथो तांती के रूप में की गई है।बेगूसराय में शराब माफिया का खूनी खेल, शराब का धंधा करने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला
हत्या के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और शव उठने नहीं दिया। इस दौरान पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। काफी समझाने तथा हत्यारे की गिरफ्तारी के आश्वासन पर शुक्रवार सुबह सात बजे शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा सका।
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र टुनटुन ने बताया कि अमरेश तांती अपने घर पर देसी शराब बनाता है और अपनी दुकान पर शराब के साथ अंडा समेत अन्य सामान बेचता है। रात में वह अमरेश की दुकान पर अंडा खाने गया था, इसी दौरान उससे विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट की जानकारी पाकर नाथो जब अमरेश को समझाने गया तो मामला सुलझने की बजाय और बढ़ गया।
अमरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाथो तांती तथा उसके पुत्र लक्ष्मण एवं राजेश की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस बीच अमरेश के परिजन भी जमा हो गए और लाठी-डंडे से नाथो तांती पर टूट पड़े। जमकर हुई पिटाई के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद लोग काफी उग्र हो गए और पुलिस को घटनास्थल से लाश उठाने नहीं दिया। शुक्रवार सुबह हत्यारे की गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से गांव में भारी तनाव है।बेगूसराय में शराब माफिया का खूनी खेल, शराब का धंधा करने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ शांति और ग्रह दोष निवारण का महापर्व

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि भारतीय सनातन धर्म में विशेष महत्व...

आज का लव राशिफल: 17 फरवरी 2026 – प्रेम में नई तरंग या चुनौती?

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की गहरी चालें और ग्रहों की बदलती स्थितियां हमारे...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का पावन अवसर

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का...

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें