spot_img

खगड़िया में बड़ा एक्शन: आस्था लोक हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, दो मरीजों के इलाज में खुलाड़ा बड़ा राज

Khagaria News: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई में अस्पताल संचालक का जवाब असंतोषजनक पाया गया है, जिसके बाद सिविल सर्जन ने तुरंत प्रभाव से सभी मेडिकल सेवाओं पर रोक लगा दी है।

spot_img
- Advertisement -

Khagaria News के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल रोड स्थित आस्था लोक हॉस्पिटल का निबंधन पूरी तरह रद्द कर दिया है। मरीजों के इलाज में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमोद कुमार ने अस्पताल में संचालित होने वाले सभी प्रकार के चिकित्सीय कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का कड़ा आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से जारी ज्ञापांक-4752 दिनांक 09 नवंबर 2026 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -

जांच में उजागर हुई गंभीर खामियां और कागजों में गड़बड़ी

अस्पताल में भर्ती दो मरीजों के इलाज से जुड़े कागजातों और चिकित्सीय पुर्जों की गहन जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संचालक और संबंधित डॉक्टर से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि, विभाग द्वारा प्रस्तुत जवाब को असंतोषजनक पाया गया।

- Advertisement -

जांच के दौरान सामने आया कि मरीजों के चिकित्सीय पुर्जे अधूरे थे और उन पर ऐसे डॉक्टरों के हस्ताक्षर पाए गए जिनके नाम अस्पताल के आधिकारिक निबंधन में दर्ज ही नहीं थे। इन तमाम मनमाने तौर-तरीकों के आधार पर विभाग ने माना कि अस्पताल निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित हो रहा था।

ग्रामीण इलाकों तक फैलेगी अवैध क्लीनिकों की जांच

प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए सिविल सर्जन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खगड़िया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि इसके बावजूद अस्पताल में किसी भी तरह का चिकित्सीय काम जारी पाया जाता है, तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

स्वास्थ्य विभाग अब केवल शहरी क्षेत्र तक सीमित नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी मानकों की अनदेखी कर धड़ल्ले से चलाए जा रहे निजी क्लीनिकों और अस्पतालों की पहचान करने में जुट गया है। ऐसे सभी संस्थानों के खिलाफ आने वाले दिनों में ताबड़तोड़ जांच और कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर समेत तीन स्टेशनों पर धुआं उठते ही बजेगा अलार्म, रेलवे का बड़ा कदम

Muzaffarpur Junction Safety: बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशनों पर सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्वचालित अग्नि पहचान प्रणाली लगाई जा रही है।

अररिया में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद के बाद घर में आगजनी और लूटपाट, कई घायल

Palasi news: अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के बांसर गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई। घर में आगजनी, लूटपाट और मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं।

सीवान में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़: 20 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ चार तस्कर स्कॉर्पियो समेत गिरफ्तार

Siwan News: सीवान में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है और स्कॉर्पियो जब्त की है।

Anant Singh Daughter Wedding: अमेरिका शिफ्ट होंगी अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, बिहटा में तैयार हुआ नया घर

Anant Singh daughter wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होगी। विवाह के बाद वह अमेरिका शिफ्ट होंगी, जबकि उनके स्वागत के लिए बिहटा में नया मकान तैया