मई,6,2024
spot_img

Khagaria : मॉर्निग वॉक पर निकले JDU नेता व पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

खगड़िया, देशज न्यूज। जिले के बेलदौर में शस्त्र अपराधियों ने मॉर्निग वॉक पर रविवार की सुबह निकले  जदयू नेता सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य (JDU leader and former panchayat committee member) नरेश राम(42 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद घायलावस्था में उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने थाना चौक के समीप सड़क जाम कर दिया। सूत्रों के मुताबिक सुबह में जदयू नेता सह पूर्व पंसस नरेश राम कन्या मिडिल स्कूल बेलदौर के सहायक शिक्षक सिकंदर कुमार के साथ मार्निग वाक पर निकले थे । इसी क्रम में दो की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने बेलदौर-सड़कपुर पीडब्ल्यूडी सड़क के बीच वेदानंद सिंह के आम गाछी के निकट उसे अपने कब्जे में लेकर निकट से तीन गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

साथ में चल रहे शिक्षक सिकंदर के मुताबिक सामने से आ रहे दो हत्यारे उससे बात करने लगे। इस क्रम में वह कुछ दूर आगे निकल गए। इसी बीच चार गोली चलने की आवाज हुई, जिसमें तीन गोली पंसस नरेश राम को लगने की बात कही गई।  shot dead in Beldour of Khagaria district of Bihar

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें