spot_img

Uttar Pradesh Politics |यूपी में बड़ा उलटफेर! ओवैसी-आजाद ने उतारा अपना CM चेहरा, क्या BJP को रोक पाएगा ये नया दांव?

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन से सियासी हलचल तेज, चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार; सपा-कांग्रेस ने साधा निशाना.

spot_img
- Advertisement -

Uttar Pradesh Politics: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में एक नया समीकरण सामने आया है। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने गुरुवार को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के गठन की औपचारिक घोषणा की। इस नए मोर्चे ने नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है, जिससे 2027 में प्रस्तावित चुनावों से पहले सियासी पारा चढ़ गया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

लखनऊ में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि यह मोर्चा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इनका मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दोबारा सत्ता में आने से रोकना और प्रदेश में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव लाना है।

- Advertisement -

बीजेपी को रोकने का लक्ष्य, सामाजिक परिवर्तन का पहला मोर्चा

असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करते हुए कहा,

‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि चंद्रशेखर आजाद इस मोर्चे की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।’

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा कि यह गठबंधन उत्तर प्रदेश में BJP को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प बनेगा। मोर्चे की प्राथमिकताओं में शिक्षा, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। चंद्रशेखर आजाद ने जोर देकर कहा कि उनका मोर्चा कोई तीसरा मोर्चा नहीं, बल्कि ‘सामाजिक परिवर्तन का पहला मोर्चा’ है। यह मोर्चा कमजोर, वंचित, शोषित और पीड़ित वर्गों के जुड़ने से और मजबूत होगा और 2027 में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा।

यह भी पढ़ें:  7 करोड़ नहीं दिए तो बेटी को मार डालेंगे! अरविंद केजरीवाल को मिली खौफनाक धमकी

चंद्रशेखर आजाद ने 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें सिर्फ 5764 वोट मिले थे और वे चौथे स्थान पर रहे थे। इस गठबंधन ने बिहार में भी चुनाव लड़ा था, जहाँ AIMIM को पांच सीटों पर जीत मिली थी। आजाद ने यह भी कहा कि BJP को रोकने के लिए अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इस गठबंधन में शामिल होना चाहेंगी तो मोर्चा उनका साथ देने को तैयार है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दल लंबे समय से वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने, गरीबी दूर करने और अत्याचार खत्म करने के वादे करते रहे हैं, लेकिन ये वादे पूरे नहीं हुए।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar Ration Card : बिहार में 75 साल से ऊपर के लोगों को घर बैठे मिलेगा राशन, नया कार्ड भी बनेगा 30 दिन में!

सपा और कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया: ‘बीजेपी को फायदा पहुंचाने वाला गठबंधन’

इस नए गठबंधन पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता फखरूल हसन ने आरोप लगाया कि यह गठबंधन BJP को फायदा पहुंचाएगा। हसन ने ओवैसी के पुराने बयानों का हवाला देते हुए तंज कसा कि ओवैसी अपनी हर सभा में कहते थे कि ‘अब्दुल (मुस्लिम) अब दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि मुख्यमंत्री भी बनेगा’ लेकिन अब उन्होंने अपने गठबंधन के सहयोगी चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

फखरूल हसन ने सवाल किया,

‘आखिर ओवैसी ने गठबंधन में किसी अब्दुल या हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिला को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों नहीं बनाया? दरअसल, ओवैसी की कथनी और करनी में अंतर है।’

उन्होंने ऐसे दलों को ‘टूरिस्ट टाइप’ बताया जो हर चुनाव में आते हैं और अपना काम करके चले जाते हैं। AIMIM छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए आसिम वकार ने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP डरी हुई है लेकिन उसके पास ऐसे कई नेता हैं जो जरूरत पड़ने पर उसके इशारे पर मैदान में उतरते हैं और पर्दे के पीछे से उसके लिए काम करते हैं।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Big News | बिहार में फिर पुलिस ने भीड़ पर तानी AK-47! बच्चे की मौत के बाद समस्तीपुर में भड़की हिंसा, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

दलित-मुस्लिम वोटों पर नजर, क्या बदलेगा सियासी समीकरण?

आसिम वकार ने उत्तर प्रदेश के लोगों, खासकर मुस्लिम समुदाय से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा,

‘कहीं ऐसा न हो कि इस बार भी आप BJP के छलावे में आ जाएं और अनजाने में उसे फिर से सत्ता में पहुंचा दें। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस गठबंधन की पूरी लगाम पर्दे के पीछे अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) के हाथों में है। अमित शाह जैसे लगाम खींचेंगे, गठबंधन वैसे ही काम करेगा।’

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब ओवैसी ने पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन में AIMIM को शामिल करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन दोनों दलों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। ओवैसी ने इस संबंध में फैसला लेने के लिए दोनों दलों को 2 अक्टूबर तक का समय दिया था। अब AIMIM और आजाद समाज पार्टी के साथ आने को प्रदेश में एक नए राजनीतिक मोर्चे के गठन के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी नजर मुख्य रूप से दलित और मुस्लिम मतदाताओं पर है। ओवैसी ने 26 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा में प्रदेश की जनता से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी की है, जो इस नए मोर्चे की ताकत का प्रदर्शन हो सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में PM मोदी के कदम पड़ते ही क्या होगा? JDU ने विपक्ष को दिया ये करारा जवाब!

Bihar PM Modi Visit: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पीएम के आने से राज्य को उसका हक मिलेगा और विप#BiharPMVisit,#JDU,#BiharPolitics

Samastipur Big News | बिहार में फिर पुलिस ने भीड़ पर तानी AK-47! बच्चे की मौत के बाद समस्तीपुर में भड़की हिंसा, पुलिस को...

Samastipur News: समस्तीपुर में 4 साल के बच्चे की मौत के बाद भड़की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान एक#SamastipurNews,#BiharPolice,#PublicProtest

पटना में 325 करोड़ का महाप्रोजेक्ट! NIT मोड़ पर बनेगा 8 मंजिला भवन, जानिए छात्रों को क्या मिलेगा खास

Patna Commercial Building: पटना में 325 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी। NIT मोड़ पर 69.5 करोड़ से बनेगा 8 मंजिला भवन, जिसमें दुकानें और छात्रों के लिए आधुनिक हॉस्टल होंगे#PatnaNews,#BiharDevelopment,#NITMorHostel

Bihar Earthquake सुबह-सुबह बिहार में भूकंप | कांपी धरती! नेपाल में था केंद्र | दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी तक भूकंप का असर

Bihar Earthquake: आज सुबह-सुबह बिहार समेत उत्तर बंगाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल था। लोग दहशत में घरों से बाह#BiharEarthquake,#NorthBengalTremors,#NepalEarthquake