spot_img

दरभंगा में ‘गरीबों के मसीहा’ ने छोड़ी दुनिया: भूखे को खाना, फिर इलाज, अब कौन करेगा ऐसा? | नहीं रहे डॉ. एमएम कोले

Darbhanga News: वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एम.एम. काले के जाने से चिकित्सा जगत में शोक की लहर, निःशुल्क इलाज और मानवीय सेवा के लिए जाने जाते थे.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एमएम कोले का निधन हो गया है। रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. कोले को केवल एक अनुभवी चिकित्सक के तौर पर ही नहीं, बल्कि उनके सेवाभाव और मानवीय संवेदना के लिए भी याद किया जाता है। उनकी खासियत थी कि यदि कोई भूखा मरीज उनके पास आता, तो वे पहले उसे भोजन कराते, फिर उसका इलाज शुरू करते।

WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

मिथिला होम्यो क्लीनिक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ फैजुल्ला ने कहा – आप हमारे बीच नहीं हैं लेकिन डॉक्टर कोले साहब हमेशा स्वस्थ दरभंगा की यादों में ता उम्र रहेंगे।

- Advertisement -

डॉ. एम.एम. कोले उन चिकित्सकों में से थे, जिनके लिए मरीज की आर्थिक स्थिति कभी इलाज में बाधा नहीं बनी। वे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क उपचार देते थे। चिकित्सा को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम मानने वाले डॉ. काले ने अपने व्यवहार से हजारों लोगों के जीवन को छुआ।

- Advertisement -

मरीजों के लिए उम्मीद थे डॉ. कोले

डॉ. कोले ने सिंह होमियो मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी थीं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका चिकित्सा और जनसेवा से जुड़ाव बना रहा। वे महाराजा धीराज कामेश्वर सिंह ट्रस्ट में मरीजों की देखभाल और उपचार के कार्य में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन से एक ऐसे युग का अंत हो गया, जिसमें डॉक्टर और मरीज के बीच एक गहरा मानवीय संबंध था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|दरभंगा- सीतामढ़ी रेल ट्रैक पर मिली 25 साल की युवती की लाश| छठ पर सनसनी - | हत्या - खुदकुशी Big Mystery

श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए योगदान

डॉ. एम.एम. कोले को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे मिथिला होम्यो क्लीनिक में एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में दरभंगा के कई जाने-माने चिकित्सकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने डॉ. काले के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन, चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान और अद्वितीय सेवाभाव को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं समेत मिथिला होम्यो क्लीनिक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ फैजुल्ला ने कहा कि डॉ. कोले का जीवन चिकित्सा के पेशे में मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी का एक अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने लंबे चिकित्सकीय जीवन में हमेशा जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी। उनके निधन से चिकित्सा जगत ने सिर्फ एक अनुभवी डॉक्टर ही नहीं, बल्कि एक बेहद संवेदनशील इंसान को भी खो दिया है।

डॉ. कोले के परिवार में भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सदस्य हैं। उनके पुत्र डॉ. सुमित काले (बीएचएमएस) और पुत्री डॉ. सोमा रानी काले के साथ-साथ डॉ. सुमन कोले (बीडीएस) भी इस पेशे में हैं। उनके सेवाभाव और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता उन लोगों की स्मृतियों में लंबे समय तक जीवित रहेगी, जिनके लिए उन्होंने अपने पेशे को मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बनाया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News| दरभंगा में शादी से पहले इकलौते बेटे की मौत! बगीचे में लटकी मिली मिली लाश | ग्रामीणों का फूटा गुस्सा – किया...

Darbhanga News: दरभंगा जिले के नयागांव में 21 वर्षीय रौशन यादव का शव उसके अपने बगीचे में आम के पेड़ से लटका मिला। शादी से पहले हुई इस दुखद घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर#DarbhangaNews,#BiharCrime,#RoshanYadav

खुशखबरी! बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, पटना से दिल्ली अब बस कुछ घंटों का सफर

Bihar Bullet Train: दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन अब बिहार के 5 जिलों से होकर गुजरेगी! पटना से दिल्ली का सफर सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में पूरा होगा, जिससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मि#BiharBulletTrain,#PatnaNews,#HighSpeedRail

राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड को जानते हैं? खुद बताया कैसे पहुंचे थे माता-पिता की ‘डेट’ वाली जगह!

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब लॉन्च पर अपनी 'लव लाइफ' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टो#RahulGandhi,#SoniaGandhi,#GandhiFamily

चीख-पुकार से गूंजी उत्तराखंड की खाई! बस 100 मीटर नीचे गिरी, बिहार – झारखंड के 8 लोगों की मौतें, 26 गंभीर जख़्मी

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार तड़के हुए भीषण बस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हरिद्वार से चमोली जा रही बस गूलर पुल के#UttarakhandBusAccident,#TehriAccident,#SDRFRescue