spot_img

Darbhanga News| बिरौल SDPO की विदाई पर छलका जनता का प्यार, आंखें हुईं नम; प्रभाकर तिवारी बोले- ‘यह स्नेह कभी नहीं भूलूंगा’

Biroul SDPO: बिरौल में अपने 16 महीने के कार्यकाल के दौरान निवर्तमान एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बेहतरीन पुलिसिंग और जनसंवाद से लोगों का विश्वास जीता। उनकी विदाई पर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की आंखें नम थीं, जो उनके कार्यों की मिसाल है।

spot_img
- Advertisement -

Biroul SDPO: बिरौल, दरभंगा: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रभाकर तिवारी को विदाई देने के लिए पूरा बिरौल उमड़ पड़ा। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी को भावभीनी विदाई दी। उनके लगभग 16 महीने के कार्यकाल में उन्होंने अपनी सहज कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और आम जनता से बेहतर संवाद के जरिए एक अलग पहचान बनाई थी, जिसका असर इस सम्मान समारोह में साफ दिखा।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

समारोह की शुरुआत पंडित जी के स्वस्तिवाचन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मिथिला की परंपरा के अनुसार, प्रभाकर तिवारी और नवपदस्थापित एसडीपीओ संजीव शेखर झा को पाग, चादर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई वक्ताओं ने प्रभाकर तिवारी के कार्यकाल की चुनौतियों और सफलताओं को याद किया।

- Advertisement -

जनता के बीच बनाया भरोसे का मजबूत रिश्ता

प्रभाकर तिवारी ने अपने कार्यकाल में कई मुश्किल परिस्थितियों को बखूबी संभाला। हरिनगर में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद शांति व्यवस्था कायम रखने में उनकी भूमिका अहम रही। पाली की घटना के दौरान वे लगातार तीन रातों तक मुस्तैदी से डटे रहे। इसके अलावा, पोखराम के कृष्ण मंडल हत्याकांड और सहसराम की हत्या के मामले में भी उनकी सक्रियता सराहनीय रही। रामनवमी और मुहर्रम के बड़े जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ, बाबा कुशेश्वरस्थान धाम में सावन की सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में उनके योगदान को भी खूब सराहा गया।

राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि संजीव झा ने कहा, ‘प्रभाकर तिवारी ने पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों के बीच भरोसे का मजबूत संबंध बनाया है।’ भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने उनके कार्यकाल को सराहनीय बताया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -

वरिष्ठ अभिभावक राजकुमार सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि प्रभाकर तिवारी ने पुलिस प्रशासन के प्रति आम लोगों के विश्वास की जो मजबूत लकीर खींची है, उसे आगे बढ़ाना नए पदाधिकारी संजीव शेखर झा के लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी। सेवानिवृत्त शिक्षक रवींद्र कुमार सिंह और बलराम टेकरीवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा में शादी से पहले इकलौते बेटे की मौत! बगीचे में लटकी मिली मिली लाश | ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - किया साथ रैयाम-औंसी जीरो माइल जाम

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी हुए भावुक, कहा- यह प्यार कभी नहीं भूलूंगा

विदाई समारोह के दौरान प्रभाकर तिवारी भी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से कैमूर जिले के भभुआ के निवासी हैं और उन्हें सहरसा, मधुबनी तथा दरभंगा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है।

भावुक प्रभाकर तिवारी ने कहा, ‘बिरौल में मुझे जितना प्यार, सम्मान और आशीर्वाद मिला है, वह मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। यहां के लोगों से मिला अपनापन मैं कभी नहीं भूल सकता। आप सभी की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। जहां भी रहूंगा, बिरौलवासियों के इस स्नेह को अपने दिल में संजोकर रखूंगा।’ उन्होंने सभी उपस्थित लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

नवपदस्थापित एसडीपीओ संजीव शेखर झा ने भी प्रभाकर तिवारी के प्रति उमड़े जनसैलाब को देखकर कहा कि लोगों का यह अपार प्रेम, सम्मान और आत्मीयता उनके बेहतरीन कार्यकाल और आम जनता के बीच बनाए गए विश्वास का प्रमाण है। कार्यक्रम का मंच संचालन केशव कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि घनश्यामपुर चंद्रशेखर झा, डॉ. राजेश झा, मधुकांत झा, समीम हैदर, नवलेश चौधरी, झुनझुन चौधरी, कमरे आलम, नटवर चौधरी, कामरान खान, अबुल खैर, सरवन ठाकुर, राधामोहन चौधरी, ब्रजनन्दन चौधरी, सोनू सिंह, संतोष पासवान, पतिलाल पासवान, शत्रुघ्न सहनी, रामबाबू महथा, रामशंकर शर्मा सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर की धरती से निकला ‘बिहुला-विषहरी’ का जादू, मधुबनी में गूंजी अंग की गौरवशाली गाथा

Bihar Culture: मधुबनी में तीन दिवसीय लोकगाथा महोत्सव में भागलपुर की मंजूषा प्रशिक्षण केंद्र टीम ने 'बिहुला-विषहरी' की भव्य प्रस्तुति से बिहार की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय#BiharCulture,#BihulaVishahari,#MadhubaniFestival

IPL से धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटर बने ‘थाला’! 2027 से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

MS Dhoni IPL: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपने शानदार खिलाड़ी करियर को विराम दे दिया है। अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर के तौर पर 2027 स#MSDhoni,#CSK,#IPL

Bhagalpur News| 2 साल से सूखा पड़ा नल, करोड़ों फूंकने के बाद भी सन्हौला को पानी नहीं! छठ में भी तरसे ग्रामीण, मुखिया-जेई के...

Bihar Nal Jal Yojana: भागलपुर के देवकुंडा गांव में बिहार नल-जल योजना पूरी तरह फेल हो गई है. दो-तीन साल से घरों में पानी नहीं आ रहा, करोड़ों खर्च के बावजूद ग्रामीण छठ में भी पानी को त#BiharNalJalYojana,#BhagalpurNews,#WaterCrisis

बिहार को जोड़ेगा 4444 टन केबल वाला ‘नीतीश सेतु’! 150 टन के 2,968 सेगमेंट से तैयार हुआ ऊपरी ढांचा | पढ़िए – यह पुल...

Bihar Nitish Setu: बिहार को जोड़ने वाला नीतीश सेतु आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण है। 4444 टन केबल और 150 मीटर स्पैन वाले इस पुल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को#BiharNews,#NitishSetu,#GangaBridge