spot_img

Darbhanga News|दरभंगा में शिक्षक का हुआ ट्रांसफर, खबर सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे! | पढ़िए – श्यामपुर – पाग, चादर, माला और भावुक विदाई

Darbhanga Teacher Transfer: अलीनगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्यामपुर में विज्ञान शिक्षक सतीश कुमार के 18 महीने के कार्यकाल ने छोड़ी अमिट छाप, भावुक विदाई पर हेडमास्टर ने सरकारी स्कूलों की बताई अहमियत।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Teacher Transfer: मनोज कुमार झा दरभंगा।बिहार के दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्यामपुर में एक शिक्षक के तबादले ने पूरे स्कूल को भावुक कर दिया। विज्ञान शिक्षक सतीश कुमार के स्थानांतरण की खबर सुनते ही बच्चे बिलख-बिलख कर रोने लगे, जो उनके प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है। विद्यालय परिवार ने उन्हें भव्य विदाई दी, जहां पाग, चादर और माला के साथ कई उपहार भेंट किए गए।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

शिक्षक सतीश कुमार ने मई 2025 में वर्ग 6 से 8 तक के लिए विज्ञान शिक्षक के पद पर अपना योगदान दिया था। मात्र 18 महीनों के अपने अल्प कार्यकाल में उन्होंने बच्चों पर ऐसी अमिट छाप छोड़ी कि उनके जाने की बात सुनकर हर आंख नम हो गई। सरकार के सरप्लस शिक्षकों को हटाने के फैसले के तहत ही इतनी कम अवधि में उनका तबादला हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident | दरभंगा में सड़क पर मौत का तांडव! अज्ञात वाहन ने ली 22 साल के युवक की जान, दो गंभीर

सरकारी स्कूलों की अहमियत: हेडमास्टर का संदेश

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राम कुमार यादव ने कहा, ‘डेढ़ वर्षों का इनका सराहनीय पठन पाठन का कार्य शिक्षक से लेकर बच्चे और अभिभावक भी सदा याद रखेंगे।’

- Advertisement -

उन्होंने इस अवसर पर सरकारी स्कूलों की मौजूदा स्थिति पर भी प्रकाश डाला। राम कुमार यादव ने जोर देकर कहा कि अब सरकारी स्कूलों की संपूर्ण व्यवस्था काफी बेहतर हो चुकी है। यह धारणा अब टूट गई है कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई नहीं होती और लोग विकल्प के रूप में निजी स्कूलों का सहारा ले रहे हैं।

प्रधानाध्यापक राम कुमार यादव ने आगे कहा, ‘सामान्य एवं गरीब परिवार के बच्चों का सहारा अभी भी सरकारी विद्यालय ही है, इसलिए हम सभी की जवाबदेही और जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है, इसे ईमानदारी से निभाने के नतीजे में खुद को संतुष्टि मिलती है और सम्मान भी मिलता है।’

भावुक विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

आयोजित विदाई समारोह में प्रधानाध्यापक राम कुमार यादव ने सतीश कुमार को पाग, चादर व माला से सम्मानित कर उपहार भी दिया। अन्य शिक्षकों ने भी उन्हें माला पहनाकर एवं उपहार भेंट किए। इस मौके पर पंचायत के सरपंच श्याम कुमार राम और जन कल्याणकारी सह शिक्षा विकास मंच के अध्यक्ष निर्भय यादव ने भी पाग, चादर व माला से शिक्षक सतीश कुमार को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| छठ बाद दरभंगा के किसानों पर टूटा पहाड़! मजदूर लौटे, खेतों में खड़ी धान, रबी भी खतरे में | पढ़िए -पानी, बेबस मशीनें और नारी शक्ति

इस अवसर पर शिक्षक राजेश्वर प्रसाद, समाज सेवी एमए सारीम ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। विद्यालय के शिक्षक मनीष कुमार, काशी प्रसाद, सुजाता सिंह, राम पुकार मुखिया, लाल बाबू यादव, आशुतोष कुमार झा, ज्योति कुमारी, प्रावि श्यामपुर के शिक्षक मनोज कुमार राम और तालिमी मरकज के महताब आलम सहित कई ग्रामीण और सभी बच्चे मौजूद थे। शिक्षक सतीश कुमार का यह तबादला भले ही सरकारी फैसले का हिस्सा हो, लेकिन उनकी विदाई ने शिक्षा के मानवीय पहलू को एक बार फिर उजागर किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News| आपका खोया फोन मिला! भागलपुर पुलिस ने 65 लोगों को लौटाए 20 लाख के मोबाइल, डेढ़ साल बाद मिली खुशी

Bhagalpur Police: भागलपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। 65 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए, जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है। ड#BhagalpurPolice,#OperationMuskaan,#BiharNews

Samastipur Railway News छठ के बाद दिल्ली वापसी की टेंशन खत्म! सहरसा से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Special Train: छठ पूजा के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश लौटने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। समस्तीपुर मंडल ने सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए विशेष ट्रेन चलाई है, जिससे ह#BiharSpecialTrain,#ChhathPuja,#IndianRailways

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर STF का सबसे बड़ा प्रहार! पटना से दिल्ली तक 5 राज्यों में 38 गिरफ्तार

Bihar STF: बिहार एसटीएफ ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पांच राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 38 अपराधियों को गिरफ्तार किय#BiharSTF,#CyberCrime,#OnlineBetting

भागलपुर के युवाओं ने कर दिया कमाल! 60 लाख पैकेज से ISRO वैज्ञानिक तक, सिल्क सिटी का जलवा

Bihar Bhagalpur News: भागलपुर के युवाओं ने शिक्षा, कृषि, प्रशासनिक सेवा और खेल में असाधारण सफलता हासिल की है। IIIT छात्रों को 60 लाख पैकेज मिला, BAU सबौर के 350+ छात्र सरकारी सेवा मे#BiharBhagalpurNews,#BhagalpurYouth,#IIITBhagalpur