spot_img

मॉडल रेलवे स्टेशन बनेगा कमतौल

spot_img
- Advertisement -

मॉडल रेलवे स्टेशन बनेगा कमतौल

- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड के जोगियारा व कमतौल रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज व कमतौल को मॉडल स्टेशन का दर्जा मिलेगा। इस रेलखंड पर जल्द ही एक जोड़ी सवारी गाड़ी चलेगी। यह जानकारी देशज टाइम्स को जाले विधायक सह भाजपा प्रवक्ता जीवेश कुमार ने देते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम रविंद्र कुमार जैन से मिलकर अपने क्षेत्र के रेल संबंधित समस्याओं की जानकारी देकर उनसे समाधान कराया है। डीआरएम ने आश्वस्त किया है कि जोगियारा स्टेशन से खेसर गांव को जोड़ने वाली पिठरिया मोड़ तक सड़क निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई है। इसको मंडल रेल प्रबंधक ने भी स्वीकार कर जल्द अनापत्ति प्रमाण देने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -

Image result for कमतौल रेलवे स्टेशन

- Advertisement -

विधायक ने जानकारी देते बताया कि जोगियारा व कमतौल में फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य एक माह  में शुरू कर दिया जाएगा। कमतौल स्टेशन को जो पर्यटन के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक महत्व  है उसके मॉडल स्टेशन बनाने व सौंदर्यीकरण करने की मांग लंबे समय से चली आ रही है जो अब दूर होगी। महाप्रबंधक ने उन्हें जानकारी देते कहा है कि दो जनवरी को कमतौल का मॉडल व सौंदर्यीकरण करने के लिए निविदा हो जाएगी। यह स्टेशन 60 लाख रुपए की लागत से मॉडल स्टेशन बनाया जाएगा। जोगियारा स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। सीतामढ़ी दरभंगा रेल खंड पर सवारी गाड़ी की बहुत किल्लत है, उसे महाप्रबंधक ने स्वीकारते हुए कहा कि मंत्रालय से आदेश आ गया है। हम जल्द ही एक जोड़ी सवारी गाड़ी दरभंगा सीतामढ़ी रेलखंड पर चलाने का काम करेंगे।

मॉडल रेलवे स्टेशन बनेगा कमतौल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard