spot_img

भागलपुर में खौफनाक वारदात! मुखिया प्रतिनिधि-शांति समिति सदस्य के सामने बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए खुलेआम फायरिंग की। जिला शांति समिति सदस्य और मुखिया प्रतिनिधि के सामने हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Crime News: बिहार के भागलपुर में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने खुलेआम हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। यह घटना जिला शांति समिति के सदस्य और एक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के सामने हुई, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

मुखिया प्रतिनिधि और शांति समिति सदस्य के सामने फायरिंग

यह सनसनीखेज घटना रामपुर खुर्द स्थित ब्राह्मण टोला के पास हुई। जिला शांति समिति के सदस्य संजय कुमार यादव और बेलखोरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार सड़क किनारे एक चारपहिया वाहन से उतरकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मुसहरी की तरफ से तेज रफ्तार में बुलेट पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। उन्होंने बिना किसी डर के दोनों के सामने कमर से हथियार निकालकर दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कुशेश्वरस्थान में गूंजे जयकारे: 51 कलशों की शोभायात्रा से भक्ति में डूबा भरडीहा!

प्रत्यक्षदर्शी संजय कुमार यादव ने बताया, ‘बदमाशों ने फायरिंग के बाद गाली-गलौज करते हुए धमकाया कि कोई कुछ नहीं बोलेगा, वरना गोली मार देंगे। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बुलेट से फरार हो गए।’

- Advertisement -

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस की कार्रवाई शुरू

संजय कुमार यादव ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े दस बजे रामपुर खुर्द स्थित अपनी तेल मिल के मिस्त्री को बुलाने गए थे। वहां से लौटते समय पौने ग्यारह बजे के करीब एक किराना दुकान के पास उनकी मुलाकात मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार से हुई। दोनों अभी बात ही कर रहे थे कि बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर बदमाशों ने यह फायरिंग की, वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है और पूरी घटना उसमें रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस अब इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस घटना के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जा सके और इलाके में शांति बहाल हो।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर के प्राचीन मंदिर में ‘एक घंटे’ तक चोरी, भगवान के आभूषण ले उड़े चोर, CCTV फुटेज से खुलासा!

Bhagalpur Mandir Chor: भागलपुर के प्राचीन शैलेश्वर नाथ मंदिर में देर रात चोरों ने एक घंटे से अधिक समय तक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। भगवान के कीमती आभूषण और पूजा के बर्तन चुराए गए,#BhagalpurNews,#TempleTheft,#BiharCrime

Darbhanga News|बेनीपुर के लोगों के लिए बड़ी खबर! आंखों की रोशनी नहीं जाएगी, मुफ्त में होगा जीवन हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन, कार्ड की...

Benipur News: बेनीपुर के जीवन हॉस्पिटल ने आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए बड़ी पहल की है। यहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन अब बिल्कुल मुफ्त होगा, जिसके लिए आयुष्मान कार्ड की अनिवा#BenipurNews,#MotiyabindOperation,#BiharHealth

BPSC का बड़ा फैसला: अब इन हजारों पदों पर सिर्फ इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, TRE 4.0 पर भी आया अपडेट!

BPSC Exam Calendar: बीपीएससी ने नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें 33,320 शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) की तारीख और इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक समेत कई पदों पर सिर्फ इंटरव्यू से चयन की#BPSCExamCalendar,#BiharJobs,#TRE4

Darbhanga Crime|कुशेश्वरस्थान में कट्टा लहराना पड़ा महंगा! पुलिस ने दबोचा, iPhone-Pulsar भी जब्त

Kusheshwar Asthan News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान बाजार में पुलिस ने देसी कट्टा लहरा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कट्टे के साथ-साथ आईफोन, ओप्पो मोबाइल और पल्सर बाइक भ#KusheshwarAsthan,#DarbhangaCrime,#BiharPolice