spot_img

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बड़ी प्रोटोकॉल चूक सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने न्यायाधीश की जगह एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को सलामी दे दी, जिसके बाद एसएसपी अभिनंदन सिंह ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Saharanpur Police: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल का एक गंभीर उल्लंघन सामने आया है। यहां एक न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया।

WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जो हुआ है,
उसमें सजा का हक़दार कौन है ? असदुद्दीन ओवैसी या पुलिस

- Advertisement -

दरअसल कल “गॉर्ड ऑफ ऑनर” का अवॉर्ड जस्टिस को दिया जाना था, लेकिन उस अवॉर्ड को कल पुलिस ने मुस्लिम लीग के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया था,

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder |मधुबनी में अधजला शव | न्योता और फिर मौत का जाल ! बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मार डाला, परिवार को 'अंग तस्करी' का शक

और असदुद्दीन ओवैसी ने भी मौके का फायदा उठाते हुए अवॉर्ड को प्राप्त कर लिया था, जो बड़ी चर्चा का विषय बना है?

- Advertisement -

अब इस मामले में तत्काल जांच के निर्देश दिए गए है, और इस मामले की समीक्षा के लिए खुद SSP अभिनंदन सिंह आगे आए है, और पुलिस प्रोटोकोल में हुई इस भूल के लिए गंभीर जाँच के निर्देश दिए है?

इस बड़ी चूक के बाद सहारनपुर के एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ग्रामीण मयंक पाठक को इस पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह गलती किन परिस्थितियों में हुई।

जज के पहुंचने से पहले ओवैसी को दे दी सलामी

यह घटना शनिवार को सहारनपुर सर्किट हाउस में हुई। प्रोटोकॉल के तहत एक न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना था, लेकिन न्यायाधीश के आने से पहले ही असदुद्दीन ओवैसी सर्किट हाउस पहुंच गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भूलवश उन्हें ही सलामी दे दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सांसद ओवैसी ने भी पुलिसकर्मियों के सामने सहज भाव से सावधान की मुद्रा में खड़े होकर सलामी स्वीकार की, जिसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। बाद में पुलिसकर्मियों को अपनी गलती का एहसास हुआ। हालांकि, इस मामले पर किसी भी अधिकारी ने कोई औपचारिक बयान जारी करने से परहेज किया है।

यह भी पढ़ें:  निशिकांत दुबे का बड़ा खुलासा | कैसे बनीं : 'विदेशी नागरिक सोनिया गांधी थीं मारुति की MD और 50% हिस्सेदार' | पढ़िए - ' चैप्टर-250 '

पुलिस प्रोटोकॉल में बड़ी चूक, जांच के आदेश

सहारनपुर के एसएसपी अभिनंदन सिंह ने इस गंभीर प्रोटोकॉल उल्लंघन का संज्ञान लेते हुए एसपी ग्रामीण मयंक पाठक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। यह जांच इसलिए की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पुलिसकर्मियों से यह चूक कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित न्यायाधीश सहारनपुर के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस चूक से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद है।

ओवैसी ने भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश की राजनीति और कानून व्यवस्था पर भाजपा को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून के बजाय बंदूक का राज चल रहा है, जहां एनकाउंटर किए जा रहे हैं और मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा की ‘बी टीम’ होने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने और इन आरोपों को गलत साबित करने के लिए ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाया गया है। ओवैसी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम नहीं है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में पुलिसिंग को मिलेगी नई ताकत! 10 नए IPS अधिकारियों को मिले जिले, देखें पूरी लिस्ट

कलेक्ट्रेट मस्जिद और चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात

असदुद्दीन ओवैसी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के सहारनपुर स्थित घर छुटमलपुर भी गए। वहां उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का मकसद लोगों को उनका अधिकार दिलाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने बूथ मजबूत करने और 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। ओवैसी ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मोर्चा भाजपा को सत्ता से बाहर करने का प्रयास करेगा। इसके अतिरिक्त, ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवि त्रिपाठी से मुलाकात की। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर देने की मांग की। ज्ञापन में दावा किया गया कि मस्जिद का निर्माण 1911 से पहले हुआ था और यह उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में वक्फ संख्या 451 के रूप में पंजीकृत है। एडीएम त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि सभी कार्रवाई नियमानुसार और अदालत के आदेश के बाद ही की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar

खाटू श्याम से लौट रहे परिवार पर काल का साया! राजस्थान में कार – ट्रक की टक्कर में 9 की मौत| ड्राइवर को झपकी...

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय एसयूवी ट#RajasthanRoadAccident,#KotaAccident,#KhatuShyamPilgrims

रोहतास के मंदिर में चोरों का तांडव! माता के मुकुट संग हनुमान जी की आंखें भी चुराईं, इलाके में हड़कंप

Rohtas Temple Theft: रोहतास जिले के प्रसिद्ध यक्षिणी भवानी मंदिर में शनिवार देर रात भीषण चोरी हुई। चोरों ने माता के सोने के मुकुट, हार और हनुमान जी की सोने की आंखें चुरा लीं, जिससे#RohtasNews,#TempleTheft,#BiharCrime

Patna Accident |पटना में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने कुचला, 4 की मौत! तीन गंभीर

Patna Accident: पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने टक्कर मारी, जिसमें 4 लोगों की मौत ह#PatnaAccident,#BiharNews,#RoadSafety