अप्रैल,30,2024
spot_img

नली-गली योजना में रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने किया बेगूसराय मुखिया को गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
बेगूसराय,देशज न्यूज। निगरानी विभाग की टीम ने नली-गली योजना के तहत कराए गए काम का भुगतान करने के एवज में रिश्वत लेते हुए बेगूसराय में एक मुखिया को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मुखिया के साथ उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार (Begusarai chief arrested by surveillance department for taking bribe in hose-lane scheme) किया गया है। शुक्रवार की देर शाम बरौनी प्रखंड कार्यालय परिसर में निगरानी विभाग द्वारा किए गए इस कार्रवाई के बाद जनप्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार मनोज कुमार चौधरी बरौनी प्रखंड के मैदा वभनगामा पंचायत का मुखिया है। मुखिया के साथ गिरफ्तार सहयोगी का नाम कन्हैया कुमार बताया जा रहा है।
निगरानी विभाग के अधिकारी के अनुसार परवेज आलम नामक शख्स ने निगरानी में 14 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें मैदा वभनगामा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार चौधरी पर (Begusarai chief arrested by surveillance department for taking bribe in hose-lane scheme) वार्ड सदस्य निसहत परवीन द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के नली-गली कार्यक्रम के तहत कराए गए कार्य के भुगतान के लिए दस हजार रुपया रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जब सत्यापन कराया तो आरोप सही पाया गया। इसके बाद निगरानी विभाग के डीएसपी के नेतृत्व में जाल बिछाया तथा शुक्रवार की देर मुखिया (Begusarai chief arrested by surveillance department for taking bribe in hose-lane scheme) और उसके सहयोगी को निगरानी की टीम ने प्रखंड कार्यालय परिसर से दस हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:  kk Pathak | Bihar News | हेडमास्टरों पर अब होगा FIR...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें