back to top
2 दिसम्बर, 2025

Sourabh Ganguly Health स्थिर है सौरव गांगुली की हालत,आज होगा एंजियोग्राम,शरीर में स्थापित होगा एक और स्टेन

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement
कोलकाता,देशज न्यूज। सीने में दर्द के बाद बुधवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की हालत स्थिर है।
गुरुवार को अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि बुधवार रात सौरव गांगुली ने अच्छी नींद ली और सामान्य खाना खाया है। उनकी सेहत में गिरावट नहीं हुई है। चिकित्सकों की टीम ने उनकी पूरी स्थिति पर निगरानी रखी है। उनके परिवार के सदस्य रात को अस्पताल में रुके थे, जिन्हें रहने की विशेष व्यवस्था की गई थी। आज उनका एंजियोग्राम किया जाएगा ताकि पता चल सके कि उनके हृदय में कहां किस तरह की समस्या हुई है।
बुधवार दोपहर अस्पताल में भर्ती होने के बाद जांच में कुछ नई समस्याएं सामने आई थी। उसके बाद देर रात चिकित्सकों की टीम ने उनकी सेहत को लेकर बैठक की और आज एंजियोग्राम करने का निर्णय लिया गया।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के हृदय में एक और स्टेन लगाया जाएगा। गुरुवार को अपोलो अस्पताल सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

 बताया गया है कि एंजियोग्राम से स्पष्ट हो गया है कि उनके हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज खत्म नहीं हो रहे हैं जिसकी वजह से एक और स्टेन लगाए जाने की जरूरत है। इसके पहले गत दो जनवरी को जब उन्हें पहली बार हार्ड अटैक आया था तब डॉक्टरों ने उनके शरीर में पहला स्टेन लगाया था। बाद में 7 जनवरी को उन्हें स्वस्थ घोषित कर घर भेज दिया गया था लेकिन बुधवार को एक बार फिर सीने में दर्द के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है।
48 वर्षीय क्रिकेटर के शरीर में नई समस्याएं मिली हैं। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि उनके इलाज के लिए गठित डॉक्टरों की टीम डॉक्टर सप्तर्षी बसु, डॉक्टर सरोज मंडल और उनके पारिवारिक डॉक्टर आफताब खान स्टेन लगाने की पूरी प्रक्रिया को अंजाम देंगे। देश के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ देवी शेट्टी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखेंगे और दिशानिर्देश भी देंगे।
यह भी पढ़ें:  विराट कोहली को रोकना बेहद मुश्किल: मार्को यानसन का बड़ा बयान
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा: 1298 पदों के लिए आवेदन जल्द, सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी...

सोने-चांदी की चमक के बीच बंधन म्यूच्यूअल फंड के नए दांव, लॉन्च किए गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ

मुंबई: पिछले कुछ वर्षों में सोने और चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी...

सिवान में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, गोलियों की गूंज से दहला बाजार

सिवान न्यूज़: दिनदहाड़े बाजार में गोलियों की तड़तड़ाहट, दुकान में लूटपाट और दहशत में भागते...

बिहार में बुलडोजर पर संग्राम: पप्पू यादव ने दी सीधी चेतावनी, बोले- ‘हिम्मत है तो 5 तारीख को घर तोड़कर दिखाएं’

Patna News: बिहार की सियासत में बुलडोजर पर घमासान छिड़ गया है. एक तरफ सरकार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें