अप्रैल,30,2024
spot_img

हुनर हाट में विदेशी पर्यटकों को लुभा रही मलइयो व देसी चाट, अब तक एक करोड़ की खरीदारी,

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ,देशज न्यूज। लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में चल रहे ‘हुनर हाट’ के प्रसिद्धि से वहां पर विदेशी पर्यटकों का भी पहुंचना शुरू हो गया। विदेशी पर्यटकों को देसी चाट का स्वाद खूब भा रहा है और मलइयो भी आकर्षित कर रही है।  22 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी तक चलने वाले हुनर हाट में अभी तक लगभग एक करोड़ की खरीदारी हो चुकी है। हुनर हाट के अंतर्गत लगे स्टालों पर विभिन्न सामग्रियों को खरीदने वालों की संख्या प्रतिदिन 3 से 4 हजार लोगों के बीच में है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna High Court News | बिहार में 10 हजार से ज्यादा ANM की होगी बहाली, Patna High Court का Big Decision

 

शहीद पथ पर अवध शिल्पग्राम की शोभा भी इस वक्त देखने लायक है। रोजाना हुनर हाट में हो रही भीड़ से यहां सुबह से शाम तक रौनक रह रही है। रौनक देखकर ही यहां विदेशी पर्यटकों का भी पहुंचना हो रहा है। बाहरी देश से आने वाले पर्यटक लखनऊ घूमने के बाद हुनर हाट पहुंच रहे हैं। हुनर हाट में स्वदेशी कपड़ों और देसी खाने का आनंद उठाने वाले विदेशी पर्यटकों को हुनर हाट ने लुभाया है। विदेशी पर्यटकों की मानें तो उन्हें यहां पर पूरे भारत को देखने को मिल रहा है। भारत के हर राज्य का बहुमूल्य सामग्री उन्हें यहां पर देखने को मिली है। वे यहां आकर रोमांचित है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें