मई,3,2024
spot_img

बेगूसराय में 26 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण, तीन प्रशिक्षु डीएसपी बनाए गए थानाध्यक्ष

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय, देशज न्यूज। क्राइम कंट्रोल के लिए एसपी ने जिले के सात थानाध्यक्ष समेत 26 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। वहीं, व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए बेगूसराय भेजे गए तीन प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक को थानाध्यक्ष की कमान दी गई है। एसपी अवकाश कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) द्वारा तीन प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए बेगूसराय आवंटित किया गया है। जिसमें से रविशंकर प्रसाद को चेरिया बरियारपुर, डॉ. रविन्द्र मोहन प्रसाद को बलिया एवं फखरे आलम को नावकोठी थानाध्यक्ष बनाया गया है। तीनों पदाधिकारी 56वीं से 59वीं बैच के हैं।

एसपी ने बताया कि चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष पल्लव, नावकोठी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, डंडारी थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार, भगवानपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सिंघौल ओपी प्रभारी मनीष कुमार सिंह, छौड़ाही ओपी अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार, महिला थानाध्यक्ष राज नंदनी के अलावे नगर थाना के अनुसंधान विंग में कार्यरत सिंटू कुमार झा, मुफस्सिल थाना के अनुसंधान विंग से अमित कांत एवं सुरेन्द्र प्रसाद, एसपी ऑफिस के जन शिकायत कोषांग से कपिल देव कुमार, बखरी के अपर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार, साहेबपुर कमाल के अपर थानाध्यक्ष (विधि-व्यवस्था) दिवाकर प्रसाद सिंह, बखरी के अपर थानाध्यक्ष (विधि-व्यवस्था) सोहन राम, तेघड़ा थाना के अनुसंधान विंग से आवंती कुमारी, मटिहानी थाना के अनुसंधान विंग से राजेन्द्र प्रसाद सिंह, फुलवड़िया थाना के अनुसंधान विंग से नगीना प्रसाद एवं मुफस्सिल थाना के अनुसंधान विंग से सुरेन्द्र प्रसाद का स्थानांतरण किया गया है।

इसके साथ ही पुलिस लाइन से सुबोध कुमार एवं दिनेश कुमार सिंह, नीमा चांदपुरा के मालखाना प्रभारी मनोज प्रसाद, मटिहानी मालखाना प्रभारी विशंभर सिंह, नगर थाना लेखक रविंद्र पासवान, वीरपुर थाना लेखक सुजीत कुमार, भगवानपुर थाना लेखक महेन्द्र सिंह यादव एवं शाम्हो थाना लेखक शंकर मंडल का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें से सिंटू कुमार झा को डंडारी थानाध्यक्ष, राघवेन्द्र कुमार को छौड़ाही ओपी अध्यक्ष दीपक कुमार को सिंघौल ओपी अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह को भगवानपुर थानाध्यक्ष, अमित कांत को नीमा चांदपुरा थानाध्यक्ष एवं आवंती कुमारी को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है। सभी पदाधिकारी को सात दिन के अंदर सभी अभिलेख के साथ प्रभार देने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें