मई,6,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान में बेटे की हत्या के बाद सदमे में जी रही मां ने भी दम तोड़ा, पिता की भी हालत बनी हुई है नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img
कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स रिपोर्ट। प्रखण्ड क्षेत्र के महिसौत पंचायत के रहीपुरा गांव में बेटे की शोक में मां ने भी शनिवार को अंतिम सांस ले ली। जानकारी के अनुसार, रहीपुरा निवासी राधेश्याम सिंह भूसकोरबा के उमा यादव के यहां ट्रैक्टर चलाकार अपने परिवार का जीवन यापन करता था। विगत माह 15 जनवरी को गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी।
हालांकि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राधेश्याम सिंह के मालिक उमा यादव को हत्या मामले में गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं परिजनों ने बताया कि जब से कमाऊ बेटे की हत्या हुई तब से उसकी 55 वर्षीय माँ ने बेटे के शोक में खाना-पीना का त्याग कर दिया। इसके कारण शनिवार की उसकी मृत्यु हो गई। वहीं बेटे के शोक में 60 वर्षीय पिता बद्री प्रसाद सिंह की भी काफी नाजुक स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें