बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। महीनों से चल रही गहमागहमी के बाद सहकारिता पैक्स चुनाव संपन्न होते ही देर-रात मतगणना में सभी नौ पैक्सों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा ने देशज टाइम्स को बताया कि हरिपुर पैक्स के लिए संपन्न हुए चुनाव परिणाम मैं अमरेंद्र नारायण झा महेश कुमार महतो को 38 वोटों से पराजित करते हुए विजयी घोषित किए गए हैं। अमरेन्द्र नारायण झा को 168 मत प्राप्त हुआ।
वहीं, महेश कुमार महतो को 130 मतों से संतोष करना पड़ा। रमोली पैक्स चुनाव में अनिल कुमार झा 167 वोट प्राप्त कर विजेता घोषित किए गए जबकि शंकर कुमार मिश्र मात्र एक सौ वोट प्राप्त करने में ही सफलता प्राप्त की। वहीं नवादा पैक्स चुनाव में संतोष कुमार झा 414 मत प्राप्त करते हुए 184 मतों से विजयी हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी में महेन्द्र नारायण झा मात्र 230 वोटों पर सिमट कर रह गए। इधर, महिनाम पैक्स चुनाव में पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार झा मात्र 297 वोटों पर सिमट गए जबकि भोगेंद मिश्र 639 मत प्राप्त कर विजेता घोषित किए गए। इधर, धेरुखं पैक्स चुनाव में विजय कुमार झा 281 प्राप्त किए जबकि फूल कुमार झा 134 पर सिमट कर रह गए।
वहीं, हावीभौआर पैक्स में पूर्व अध्यक्ष आनंद चंद्र झा पप्पू 391 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दुर्गानंद झा 259 मतों पर सिमट कर रह गए। बसुहाम पैक्स चुनाव में पूर्व पैक्स अध्यक्ष हरीश चंद्र मिश्र 326 मत प्राप्त्त कर 126 मतों से विजई घोषित किए गए जबकि राधा रमन झा मात्र 200 मत प्राप्त कर एक बार पुनः फिसल गए।
वहीं, डखराम पैक्स चुनाव में जगदेव यादव ने 370 मत प्राप्त कर 105 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय यादव को परास्त किया। साथ ही मकरमपुर पैक्स चुनाव में कुमलेन्दु मिश्र नेअपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामलला चौधरी को मात्र 2 मतों से पराजित करते हुए विजय घोषित किए गए।