अप्रैल,29,2024
spot_img

अब 55 वार्डो पर आधारित होगा मधुबनी नगर निगम, दो लाख 32 हजार होगी नगर निगम की आबादी, पंचायतों में 280 पदों को अस्तित्व हो जाएगा खत्म, निगम में जुड़ने वाले नए पंचायतों में बढ़ी हलचल

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। नगर परिषद मधुबनी को अपग्रेड करते हुए निगम बना, जाने के लिए जारी अधिसूचना पर प्राप्त आपत्ति के निस्तारण कर विभाग को भेजे गए संशोघित प्रस्ताव पर हुए निर्णय पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले से भेजे गए प्रस्ताव पर राज्य मुख्यालय में मुहर लग गयी है। अब सिर्फ औपचारिक रूप से घोषणा बाकी है। नए मधुबनी नगर निगम में जुड़ने वाले पंचायत में राजनीतिक परिदृश्य बदल सा गया है। इन पंचायतों में चुनाव में उतरने वाले दिग्गज अब निगम के प्रतिनिधि बनने की अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। आपत्ति के बाद भेजे गये प्रस्ताव में शामिल पंचायतों में पंचायती चुनाव की तैयारी की हलचल बंद है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पुरानी फिल्मों वाली शादी...No Helicopter, No Luxury Car...20 बैलगाड़ियों पर दुल्हे के साथ निकलीं 100 लोगों की बरात

यहां पर वार्ड सदस्य,वार्ड पंच,सरपंच,पंचायत समिति एवं मुखिया के लिए होने वाला चुनाव नहीं होगा। इसतरह लगभग 280 पद इन पंचायतों में खत्म हो जायेगा। जहां के वर्तमान 280 से अधिक प्रतिनिधि वंचित हो रहे हैं। वहीं इन पदों के लिए चुनाव में लगभग एक हजार नेता अपनी दावेदारी करते, जो कि वंचित हो जायेंगे।

वर्त्तमान नगर परिषद के तीस वार्ड के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों के 13 पंचायतों के 121 वार्ड को निगम में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। आकलन के अनुसार इन क्षेत्रों को मिलाने से निगम में 55 वार्ड का गठन होने की संभावना है। इधर नाजिरपुर, जितवारपुर,जगतपुर, रांटी,भच्छी एवं भौआड़ा पंचायत इससे जुड़ा है। रांटी पलिवार के वार्ड एक से लेकर 11 तक के 15 हजार आबादी जुड़ा है। बसुआरा पंचायत में वार्ड 7 से 13 को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Purnia News| आतिशबाजी से अब डर लगता है साहब... Darbhanga का अंटौर Incident Repeat...बरात की आतिशबाजी से फल-सब्जी मंडी राख, सैकड़ों दुकानें जलीं, नुकसान मत पूछिए...

मंगरौनी दक्षिणी पंचातय को पूर्ण रुप से शामिल किया गया है। यहां के वार्ड एक से सोलह की आबादी तीस हजार को जोड़ा गया है। खजुरी,शंभुआड एवं मंगरौनी उत्तरी पंचायत में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। शंभुआड़ पंचायत में वार्ड एक से लेकर दस तक को शामिल किया गया है। जिसमें शंभुआड़,कैटोला,भिट्ठी,मोमिनटोल,विरसायर गांव शामिल हैं। महिनाथपुर पंचायत के वार्ड एक से लेकर दस तक को शामिल किया गया है।

इसमें पांच हजार की आबादी को जोड़ा गया है। रघुनीदेहट पंचायत के वार्ड 11,12 व 13 को जोड़ा गया है। यहां की आबादी 14 सौ है। वही वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार वर्तमान में नगर परिषद की आबादी 75687 है। जो पंचायत का हिस्सा जुड़ा है,उसकी आबादी 1 लाख 56 हजार चार सौ है। जिसके बाद नगर निगम के क्षेत्र की नयी आबादी दो लाख 32 हजार 87 होगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | Railway Quarter में रेलकर्मी का मर्डर, लाश मिली नमक के बोरे में पैक, हौज में पड़ी लाश...शौक, शादी के किस्से हजार?

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें