अप्रैल,30,2024
spot_img

मधुबनी के महम्मदपुर गोलीकांड में जख्मी पांचवें व्यक्ति ने तोड़ा दम, छठे जख्मी मनोज सिंह की हालत बनी है नाजुक, आईजी ने कहा,जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी, चारों तरह मायूसी-मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गोलीकांड में जख्मी पांचवे व्यक्ति रुद्रनारायण सिंह की मौत गुरुवार की दोपहर इलाज के दौरान पटना में हो गई। गोलीकांड में मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई। उधर,पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर,रुद्रनारायण सिंह के शव पहुंचते ही परिजनों के आंखों के आंसू फिर से टपकने लगे। चारों तरह मायूसी व मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

इससे पूर्व घटना के दिन अपराधियों के गोलीबारी से रणविजय सिंह व राणा प्रताप सिंह की मौत हो गई। वहीं वीरेन्द्र सिंह व अमरेन्द्र सिंह की भी मौत हो गई। हालांकि, गोलीबारी में जख्मी मनोज सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है, बताया जा रहा है कि उसका आॅपरेशन हो गया है। दो दिन उसके लिए महत्वपूर्ण है। इधर दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने शुक्रवार की शाम महमदपुर कांड की स्थलीय जांच की।

 

इस दौरान आईजी ने मृतक के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बेनीपट्टी थाना में आईजी ने प्रेस प्रतिनिधियों को कहा कि घटना की समीक्षा वे अपने स्तर पर रोजाना कर रहे है। जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की पूरी टीम अपना ताकत झोंक दिया है। वही उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी भी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह,प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राकेश रंजन आदि मौजुद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें