अप्रैल,28,2024
spot_img

BIG EXCLUSIVE बीजेपी विधायक के गांव से मिला रावण, देशज टाइम्स पर सबसे बड़ा खुलासा, खुल गई सरकार की कलई : मधुबनी-बेनीपट्टी के चर्चित महमदपुर हत्याकांड का नामजद मुख्य आरोपी प्रवीण झा नेपाल से नहीं दरभंगा-मधुबनी सीमा से हुआ गिरफ्तार, एक भाजपा विधायक पर लगा संरक्षण देने का आरोप, दूसरे भाजपा विधायक के गांव से हुई बरामदगी, जानिए कौन हैं वह भाजपा के विधायक जिनके गांव से बरामद हुआ रावण

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र का चर्चित महमदपुर हत्याकांड का नामजद मुख्य आरोपी प्रवीण झा सहित छह आरोपी दरभंगा-मधुबनी सीमा के बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव से गिरफ्तार किए गए हैं।

 

 

 

 

इसकी पुष्टि मधुबनी एसपी डा सत्यप्रकाश ने की। उन्होंने बताया कि बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव के मकान में सभी छुए हुए थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी प्रवीण झा,भोला सिंह,चन्दन झा,कमलेश सिंह एवं मुकेश साफी शामिल है। जबकि जिस मकान में आरोपी छुपा था उस मकान मालिक अशोक महतो को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने पुरे मामले का खुलासा करने के लिए बेनीपट्टी डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया था।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Jhanjharpur News| झंझारपुर में हादसों का दिन शनिवार..स्कार्पियो-ऑटो में टक्कर...बिजली पोल से टकराई बाइक

 

 

 

जानकारी के अनुसार, यह मामला 29 मार्च को होली के दिन घटी थी। जिसमें पांच व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जबकि तीन की मौत ईलाज के दौरान दरभंगा एवं पटना में हुई। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नही होने से बिहार सरकार की काफी किरकिरी हो रही थी। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महम्मदपुर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। तथा पीड़ित परिवार को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद की।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | बिहार में विदेशी महिला से दिनदहाड़ 2 लाख की लूट

 

 

 

 

 

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीएम से बिहार नही संभल रहा है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा फर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। वैसे अपराधियों की गिरफ्तारी बिस्फी के भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल के गांव रघौली से हुई है। वहीं मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।BIG EXCLUSIVE बीजेपी विधायक के गांव से मिला रावण, देशज टाइम्स पर सबसे बड़ा खुलासा, खुल गई सरकार की कलई : मधुबनी-बेनीपट्टी के चर्चित महमदपुर हत्याकांड का नामजद मुख्य आरोपी प्रवीण झा नेपाल से नहीं दरभंगा-मधुबनी सीमा से हुआ गिरफ्तार, एक भाजपा विधायक पर लगा संरक्षण देने का आरोप, दूसरे भाजपा विधायक के गांव से हुई बरामदगी, जानिए कौन हैं वह भाजपा के विधायक जिनके गांव से बरामद हुआ रावण

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें