मई,5,2024
spot_img

Harlakhi: महादलित महिला ने कहा, पति कर देगा मेरी हत्या, दे रहा मर्डर की धमकी, जानिए पति के अन्य पत्नियों पर जुर्म की दास्तांन

spot_img
spot_img
spot_img

रलाखी। खिरहर थाना क्षेत्र के भाला बैंगरा गांव की एक महादलित महिला ने अपने पति पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा महिला ने अपने पति पर कई अन्य संगीन आरोप भी लगाई है।

कहा पहली पत्नी की भी कर दी थी हत्या, तीसरी शादी कर घर में लाया
नई पत्नी, दूसरी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

पीड़ित महिला उक्त गांव के ही रामवृक्ष सादा की पुत्री ललिता देवी की शादी कुछ वर्ष पूर्व साहरघाट थाना क्षेत्र के उतरा गांव निवासी मिश्रीलाल सादा के पुत्र रंजीत सादा से हुई थी। महिला ने बताया कि उसका पति उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है।Harlakhi: महादलित महिला ने कहा, पति कर देगा मेरी हत्या, दे रहा मर्डर की धमकी, जानिए पति के अन्य पत्नियों पर जुर्म की दास्तांन

महिला पर बांझपन का आरोप लगाकर जान से मारना चाहता है। उसने अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर दी थी। उसके बाद वह तीसरी शादी करके नई पत्नी को भी घर लेकर आ गया है। महिला का कहना है कि उसका पति उसके गले में फंदा लगाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी किया।

ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसका पति उसे धमकी देते हुए कहा कि अपने घर चले जाओ और फिर मेरे घर मत आना नहीं तो जान से मार दूंगा। इस संबंध में पूरी जानकारी देते हुए सोनई पंचायत के उपमुखिया सुजीत मेहता ने कहा कि महिला के साथ अन्याय हुआ है। इसकी शिकायत वरीय पुलिस पदाधिकारी से की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Elections| 11 के कटे पत्ते, 23 में 12 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें