spot_img

Darbhanga: हायाघाट में बाइक-साइकिल की हवा निकालकर अधिकारियों ने पढ़ाया लॉकडाउन का पाठ

spot_img
- Advertisement -

हायाघाट। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य पथ के आनंदपुर चौक स्थित  चौराहे व अन्य सड़कों पर बुधवार को हायाघाट बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष उतरे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अशोक पेपर मिल व पतोर ओपी थाना क्षेत्र मे हायाघाट बीडीओ राकेश कुमार व सीओ कमल प्रसाद साह ने लॉकडाउन को क्षेत्र मे सख्ती से लागू करने के लिए सड़क पर अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष डीएन राम व पतोर ओपी प्रभारी बरूण कुमार गोस्वामी के साथ पुलिस अभियान चलाया।

- Advertisement -

इस दाैरान अनावश्यक रुप से बाहर घूम रहे लोगों की चेकिंग की गई। लोगों को हिदायत भी दी गई। वहीं हायाघाट बीडीओ राकेश कुमार ने बेवजह आने-वाले मोटरसाइकिल व साइकिल के चक्के से हवा निकालकर लॉकडाउन का पाठ पढ़ाया।

साथ ही हायाघाट बीडीओ श्री कुमार व हायाघाट सीओ श्री साह ने बेवजह आने-वाले दर्जनो वाहनों को जब्त करते हुए अशोक पेपर मिल थाना को सौंपा। इसमे कई वाहन चालक से फाइन काटे गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...