spot_img

Darbhanga-Hayaghat : सड़कों पर उतरे जवान, किया फ्लैग मार्च, दुकानों को कराया बंद, बेवजह घूम रहे लोगो को भी हड़काया

spot_img
- Advertisement -

हायाघाट। अशोक पेपर मिल व पतोर ओपी थाना क्षेत्र के आनंदपुर व सुरहाचट्टी चौक स्थित मंगलवार को लॉकडाउन को लेकर हायाघाट प्रखंड क्षेत्र मे आंशिक असर देखने को मिला।सुबह 7 से लेकर 11 बजे तक तो आवश्यकता अनुसार दुकाने खुली रही।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

लेकिन 11 बजते ही बीडीओ राकेश कुमार व सीओ कमल प्रसाद साह के नेतृत्व मे अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष डीएन राम व पतोर ओपी प्रभारी बरूण कुमार गोस्वामी के नेतृत्व मे पुलिश की टीम सड़क पर उतर कर दुकानो को बंद कराना शुरू कर दिया।

 

इस दौरान बीडीओ श्री कुमार व सीओ श्री साह ने दुकानो को बंद कराने के साथ ही बेवजह घूमने वाले लोगो को भी हड़काया। सड़को से होकर गुजरने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालको को रोक कर सफर तय करने के कारण पूछा।इस दौरान एक जगह जुटे अधिक संख्या मे जुटे लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने व मास्क लगाने की सख्त हिदायत दी गई।

 

 

लॉकडाउन के आदेश के अनुपालन के लिए प्रशासनिक तौर पर बरती गई।सख्ती से 11 बजे के बाद से ही सड़को पर सन्नाटा पसर गया।वही बीडीओ श्री कुमार व सीओ श्री साह ने व्यापारियो को अगाह कर दिया गया है कि लॉकडाउन के नियमो का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लॉकडाउन के आदेशो के अनुपालन कराने के लिए प्रशासन सक्रिय है।आमलोगो को इसमे सहयोग करना चाहिए।मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।भीड़-भाड़ वाले जगहो पर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना आवश्यक है।तभी हमलोग कोरोना से जंग जीत सकते है।

 

वहीं, हायाघाट थानाध्यक्ष मो.तारिक अनवर अंसारी के नेतृत्व में हायाघाट थाना की पुलिश ने लॉकडाउन मे जरूरी कार्यो से निकले लोगो से दिनभर पूछताछ करती रही।जगह-जगह तैनात पुलिश के जवान लोगो से जानकारी लेते व हिदायत देते रहे कि अनावश्यक घरो से बाहर न निकले अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...