spot_img

पटना में मीडिया के सामने रंजीता रंजन ने सीएम नीतीश, राजीव प्रताप रूडी और ड्रग्स माफिया पर खूब गरजीं, कहा- सिर्फ दो दिनों का वक्त देती हूं फिर उसके बाद…?

spot_img
- Advertisement -
टना। जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को जेल भेजने के मामले में उनकी पत्नी व कांग्रेस पार्टी की पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने पटना में प्रेसवार्ता कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी और ड्रग्स माफिया के खिलाफ गुरुवार को जमकर प्रहार किया।
उन्होंने कहा कि अगर दो दिनों में पप्पू यादव की रिहाई नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री, राजीव प्रताप रूडी और भाजपा को सड़क पर खड़ा करेंगी।
रंजीता रंजन ने कहा कि महामारी में राजनीति-राजनीति खेलने का वक्त नहीं है।इस वक्त हम सभी को एक दूसरे का सपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि पप्पू यादव का कौन सा अपराध था, जिसमें जेल भेजा गया।
पूर्व कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपको आखिर हो क्या गया है। इतने अपंग क्यों हो गए हैं। ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसके दबाव में आप वो सबकुछ कर रहे हैं, जो बिहार को गंवारा नहीं। 89 के जिस कांड में पप्पू यादव पर केस हुआ। उस कांड के सूचक, आज तीनो लोगों का वीडियो चल रहा है कि केस फर्जी है। 32 साल बाद पुराना केस महामारी के वक्त याद आया क्यों? इसी में सब छुपा है।
उन्होंने राजीव प्रताप रूडी से सांकेतिक रूप से पूछा कि वे पायलट थे, किसके आशीर्वाद से मंत्री बने, कैसे राजनीति में आये। उत्तराखंड फार्म हाउस, बिहार, दिल्ली से लेकर जितने भी स्टाफ हैं, उसकी सैलरी कहां से दे रहे हैं। उन्हें जब कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का इंचार्ज बनाया गया, तब कितना घोटाला हुआ। स्किल इंडिया के मिनिस्टर थे। मोदी साहब ने क्यों हटाया। स्किल इंडिया में एंबुलेंस ड्राइवर को ट्रेनिंग देनी थी, क्यों नहीं दी। ये सब आप बताएं। जिनके घर शीशे के हों, वो वैसे लोगों को पत्थर न मारे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kishanganj News: किशनगंज की पूर्व CO सुचिता फर्जीवाड़े में फंसी, ‘लैंड रेवेन्यू स्कैम’ में विभाग की बड़ी कार्रवाई!

लैंड रेवेन्यू स्कैम: बिहार के किशनगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने...

Darbhanga News: दरभंगा के अधिकारियों को लगीं फटकार, जनता के काम में देरी नहीं होगी बर्दाश्त

दरभंगा समन्वय बैठक: दरभंगा में आज डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण...

Begusarai News: SMA बीमारी से लड़ रही बेगूसराय की मासूम रूही, 18 करोड़ के इंजेक्शन की दरकार, पढ़िए …आंखें नम कर देने वाली...

SMA बीमारी: बिहार के बेगूसराय में एक नन्ही जान जिंदगी और मौत के बीच...

Muzaffarpur Toll Plaza पर बवाल: गायघाट बेरुआ टोल प्लाजा के महाप्रबंधक से मारपीट, बैरियर तोड़कर भागे वाहन चालक, पढ़िए हंगामा और वाहन चालको की...

Muzaffarpur Toll Plaza: मुजफ्फरपुर के गायघाट स्थित बेरुआ टोल प्लाजा पर सोमवार को जबरदस्त...