spot_img

तीन बच्चों ने बिस्कुट समझ खा लिया पागल कुत्ते को मारने वाली दवा, एक की मौत, दो की हालत बेहद गंभीर

spot_img
- Advertisement -

तीन बच्चों ने बिस्कुट समझ खा लिया पागल कुत्ते को मारने वाली दवा, एक की मौत, दो की हालत बेहद गंभीर

- Advertisement -

तीन बच्चों ने बिस्कुट समझ खा लिया पागल कुत्ते को मारने वाली दवा, एक की मौत, दो की हालत बेहद गंभीर

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जाको राखे साईंया, मार सके न कोई। इसी तरह का एक मामला प्रकाश में आया है बिस्फी के पतौना ओपी क्षेत्र के तेघड़ा गांव में। यहां तीन बच्चों ने कोचिला खा लिया। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे जिंदगी व मौत की जंग लड़ रहा है। जानकारी के अनुसार एक पागल कुत्ते को मारने के लिए घर में रखा कोचिला को तीनों बच्चो ने बिस्कुट समझकर खा लिया। मंगलवार को तीनों बच्चे आठ वर्षीय सोनी कुमारी, छह वर्षीय दिलखुश कुमार व पांच वर्षीय मनखुश ने खा लिया। इसके तुरंत बाद तीनों बच्चों की हालत गंभीर हो गयी। जहां परिजन व गांव वालों ने इलाज के लिए तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्फी में भर्ती कराया। परंतु तीनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। वहीं, सदर अस्पताल में पहुंचते ही यहां के भी चिकित्सकों ने तीनों बच्चों की हालत नाजुक देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

- Advertisement -

तीन बच्चों ने बिस्कुट समझ खा लिया पागल कुत्ते को मारने वाली दवा, एक की मौत, दो की हालत बेहद गंभीर

इधर, परिजनों मधुबनी-रैयाम रोड, बसुआरा स्थित क्रिब्स अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को देखने के बाद एक बच्चा मनखुश कुमार को मृत घोषित कर दिया  जबकि दो बच्चे जिन्दगी व मौत की जंग लड़ रहा है। क्रिब्स अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद अंसारी व जितेंद्र कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि एक बच्चे की मौत हो चुकी थी जबकि दो बच्चों को बचाने के लिए चिकित्सकों की टीम प्रयास कर रही है ताकि दोनों बच्चे बच जाएं। वहीं, नगर थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय क्रिब्स अस्पताल पहुंचकर बच्चे की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के फुफेरे भाई विष्णु दास, पिता राम बहादुर दास का फर्द ब्यान पुलिस ने ले लिया है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चों को उसकी मां की मौत के बाद उसके पिता रहिका थाना क्षेत्र के बलांट गांव निवासी विरोघी दास ने अपनी बहनोई तेघरा गांव निवासी राम बहादुर दास व बहन दुखनी देवी के यहां रख दिया था, जहां तीनों बच्चे करीब तीन वर्षो से रहकर पढ़ाई-लिखाई कर रहे थे।

तीन बच्चों ने बिस्कुट समझ खा लिया पागल कुत्ते को मारने वाली दवा, एक की मौत, दो की हालत बेहद गंभीर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Development: सोन नदी पर बिहार को मिला दो-तिहाई हिस्सा,CM Samrat Chaudhary का बड़ा ऐलान, बैराज निर्माण, जल बंटवारे, सिंचाई विस्तार, बाढ़ नियंत्रण और...

Bihar Development: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर में 31 करोड़ के एक्वा पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड के बीच सहमति और मनेर बBiharDevelopment,AquaPark,SonRiver

Bhagalpur News: भागलपुर में मंत्रियों नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र का एक्शन: 3 घंटे चली बैठक में विकास कार्यों को मिला नया आयाम

Bhagalpur News: भागलपुर में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने केBhagalpurNews,NitishMishra,BiharDevelopment

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर में जमीन को लेकर खूनी झड़प! 8 लोग जख्मी, 4 की हालत गंभीर

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर जिले के भीमकित्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार घायलों को जेएलएनएमसीएच रेफर क#BhagalpurViolence,#LandDisputeBihar,#BhimkittaNews

Darbhanga News: जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देवता निवास करते हैं: BDO प्रवीण का भावुक संदेश, जानें क्यों

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया गया। BDO प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देDarbhangaNews,ElderAbuseAwareness,BuniyadKendra