spot_img

Darbhanga के ‘सिंघम’ बाबूराम को मिला सिंहवाड़ा SHO जाबांज ‘ अमित ‘ का साथ, DMCH लूटकांड का पर्दाफाश, लूट के तीन लाख बरामद, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा। गत तीन जून को बेंता ओपी क्षेत्र अन्तर्गत डीएमसीएच के प्रिंसिपल कार्यालय के पाॅटिको से 3 लाख 50 हजार रूपये के लूटकांड का उद्भेदन करने में दरभंगा पुलिस को जबरदस्त कामयाबी हासिल हुई है।

- Advertisement -

मामले के उद्भेदन के क्रम में संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी के साथ-साथ लूटी गई तीन लाख रुपये की राशि भी बरामद की गई है।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों डीएमसीएच के कर्मचारी कमलदेव नारायण के मोटरसाईकिल से उतर कर आफिस जाने के क्रम में मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा 3 लाख 50 हजार रूपये के छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

इस संबंध में लहेरियासराय (बेंता) थाना कांड संख्या 279/21 अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था। कांड प्रतिवेदित होने के बाद संबंधित थाना एवं तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारियों/ कर्मियों द्वारा वादी के बैंक से पैसा निकासी तथा छिनतई की घटनास्थल के साथ-साथ अपराधकर्मियों के भागने वाले एरिया में लगे सीसीटीवी का अवलोकन किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

जिसमेंं अपराधकर्मी के पहनावे एवं मोटरसाईकिल से अपराधियों के कोड़ा गैंग का सदस्य होने की सम्भवना व्यक्त की गई। फिर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त अपराधकर्मी की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु एक टीम सिंहवाडा थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में तकनीकी शाखा के पुलिस कर्मियों को कटिहार जिला के कोड़ा थाना में सत्यापन एवं छापामारी हेतु भेजा गया।

जिसके पश्चात उक्त टीम द्वारा कांड में संलिप्त एक अपराधकर्मी सुमित कुमार की पहचान हुई। फिर कोड़ा थाना के सहयोग से ग्राम नयाटोला जुरावगंज में छापामारी कर गत सोमवार की रात्रि में सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर पर लुटा गया 3 लाख रूपये भी बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

एसएसपी बाबूराम ने कहा है कि गिरफ्तार अपराधकर्मी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दूसरे अपराधी की भी पहचान कर ली गई है। जल्दी ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्य में थानाध्यक्ष अमित कुमार तथा तकनीकी सेल के कर्मियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

जिसके लिए इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 रात बंद रहेगा यह रेल फाटक, निकलने से पहले जान लें नया रास्ता

Muzaffarpur Rail Fatak: मुजफ्फरपुर के रामदयालु रेल फाटक पर अगले तीन दिनों तक रात में मरम्मत कार्य के कारण आवागमन बंद रहेगा। जानें कब से कब तक और कौन सा वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा।#MuzaffarpurNews,#BiharRailways,#TrafficAlert

अरे बाप रे! बिहार में 4 महीने में हुआ डॉक्टर का ‘अजब-गजब’ प्रमोशन, फिर डिमोशन! अब…

Bihar Promotion: बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय प्रताप 4 महीने में सीनियर से जूनियर बन ग#BiharNews,#MedicalPromotion,#Bhagalpur

दरभंगा समेत पूरा बिहार गदगद, सरकार ने मेलों के लिए खोले खजाने! दिए 8.24 करोड़, आपके शहर में भी होगा आयोजन? जानिए

Bihar Mela: बिहार सरकार ने इस साल मेलों के आयोजन पर 8 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च करने का फैसला किया है। इसमें श्रावणी मेला के लिए पौने तीन करोड़ और राजगीर मलमास मेला के लिए 4.#BiharMela,#ShravaniMela,#DilipJaiswal

बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Jail Transfer: बिहार सरकार ने जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है। बेऊर जेल अधीक्षक पर हुई कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया गया है।#BiharJailTransfer,#BiharNews,#JailAdhikari