मधुबनी। शहर के प्रसिद्ध महिला विशेषज्ञ चिकित्सक डा. रेणु नायक (66) का कोरोना से निधन हो गया। पटना में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ है। इनके पार्थिव शरीर को लगभग दो बजे किशोरी लाल चैक स्थित उनके आवास पर लाया गया। कुछ देर के बाद पैतृक गांव भगवतीपुर ले जाया गया।
जहां उनका अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार किया गया। मालूम हो कि इनके पति प्रसिद्ध चिकित्सक डा. सुमन नायक (68) का भी निधन कोरोना से नौ को हो गयी। ये शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की थी। इस आपदा के दौरान दोनों ही चिकित्सकों ने दिनरात लोगों की सेवा में जुटे हुए थे।
सब जब घर में कैद थे। उस क्षण भी सेवा भाव से हर मरीज का इलाज पति पत्नी लगातार करते रहे। वह भी जब कि इनके पिता प्रो. रामदेव नायक का निधन एक माह पहले ही कोरोना से हो गयी।
इसके बाद भी ये शहर के लोगों का इलाज करते रहे। लेकिन ईश्वर को यह मंजूर नहीं हो सका और एक माह के अंदर एक ही परिवार से तीन का निधन कोरोना से हो गया। इनके परिवार में अब दो पुत्री है। जिनकी शादी हो चुकी है। समाजसेवी मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि संक्रमण के दोनों ही फेज में वे समाज के लिए देवदूत की तरह काम किये। अपनी खुद जान गंवा कर ताउम्र लोगों की सेवा करते रहे।
जिसकी भरपायी संभव नहीं है। इनके निधन की खबर से शहरवासियों की आंखें नम हो गयी। इनके निधन पर विधायक समीर कुमार महासेठ,एमएलसी सुमन कुमार महासेठ,नप अध्यक्ष सुनैना देवी,जैव विविधता समिति सदस्य अरुण राय,निर्मल राय,अमानुल्लाह खान,समीतुललाह खान,विष्णु कुमार राउत,रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ प्रकाश नायक,विमल जयसवाल,सूरी युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रह्लाद पूर्वे,सुनील पूर्वे,पंकज कारक,वार्ड पार्षद उमेश प्रसाद,राजेन्द्र प्रसाद,राजू साह,प्रवीन राउत,समीर नायक,दया राउत भोगेंद्र ठाकुर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।