मई,2,2024
spot_img

पूरे बिहार की सूरत बारिश से बिगड़ी, अगले दो दिनों तक रहम के मूड में नहीं इंद्रदेव, जानिए अब तक कितनी मिलीमीटर हुई दरभंगा में बारिश

spot_img
spot_img
spot_img
पटना। बिहार में चक्रवाती सिस्टम से कम दबाव का केंद्र बना हुआ है़। राज्य में लगातार बारिश की वजह से सामान्य जनजीवन पटरी से उतर गया है। बादलों की आवाजाही मौसम विज्ञानियों के लिए  भी पहेली बन गई है। प्रदेश में 20 जून तक 239.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है़।
सामान्य से अत्यधिक बारिश होने की वजह  से नेपाल से निकलकर उत्तर बिहार में बहने वाली गंडक और कोसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा, घाघरा और उनकी अन्य सहायक नदियों का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है़।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंडक नदी मुजफ्फरपुर जिले के रेवा घाट में खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर और गोपालगंज जिले के डुमरिया घाट में 1.29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। कोसी नदी का जल स्तर नेपाल से सटे  वीरपुर में खतरे के निशान से करीब 31 सेंटीमीटर ऊपर था। हालांकि, दोनों नदियों के जल स्तर में कमी का रुख है।
गंगा नदी का जल स्तर पटना के दीघा घाट पर खतरे के निशान से 1.05 मीटर, गांधी घाट पर 1.63 मीटर  नीचे  है। हालांकि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है और यह एक से दो दिनों में खतरे के निशान को पार कर जाएगी।
बीस जून को सुबह से लेकर रात तक प्रदेश में औसतन 38 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गंडक और कोसी नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र में  सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी है़।
   मौसम विज्ञानियों का मानना है कि जिस तरह कम दबाव का केंद्र गहराता जा रहा है, उससे अगले दो दिनों तक प्रदेश के लिए काफी संवेदनशील हैं। हालांकि, जल संसाधन विभाग ने अपने सभी तटबंधों को सुरक्षित होने का दावा किया है।
जिलेवार बरसात के आंकड़ो के अनुसार, पश्चिमी चंपारण में 520 मिलीमीटर, कैमूर 307 मिलीमीटर, नवादा 282 मिलीमीटर, गोपालगंजज 280 मिलीमीटर, जमुईई 274 मिलीमीटर और मुंगेर में 270 मिलीमीटर वर्षा हुई। राज्य के भागलपुर में 265 मिलीमीटर, बेगूसराय 245 मिलीमीटर, दरभंगाा 236 मिलीमीटर,जहानाबाद 214 मिलीमीटर,बक्सर 213 मिलीमीटर और नालंदा में 209 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी।
उधर, पटना में 206 मिलीमीटर, लखीसरायय 205 मिलीमीटर और बांका में बांका में 201 मिलीमीटर बरसात हुई।
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार के अगले 24 घंटे@ पश्चिमी विच्छोभ की मुफ़्त डिलीवरी...बारिश के साथ, आकाश से बरसेंगीं आग

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें