मई,2,2024
spot_img

Big News From Bihar बिहार में मिला लव जिहाद, अररिया के मुस्लिम युवक दिल्ली से भगा लाया हिंदू लड़की, फिर बिहार के अररिया में क्या हुआ पूरी रिपोर्ट

spot_img
spot_img
spot_img
पटना/अररिया। बिहार के सबसे ज्यादा मुस्लिम बाहुल्य जिलों में से एक अररिया में लव जिहाद का मामला सामने आया है। अररिया के जोकीहाट का रहने वाला मुस्लिम युवक दिल्ली की रहने वाली एक हिंदू लड़की को गांव भगा लाया। लड़की के परिजनों ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में 12 जून को मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो युवक का पता अररिया के जोकीहाट का निकला।
दिल्ली पुलिस ने जोकीहाट पुलिस से संपर्क किया तो आरोपित युवक पकड़ में आ गया। जोकीहाट के रहरिया गांव से पुलिस ने युवक और भगाई गई लड़की को बरामद किया है। लड़के का नाम मसरूल है। पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अररिया के एसडीपीओ के मुताबिक युवक मसरुल और दिल्ली से भगाई गई लड़की पास में ही रहते ही थे। इस दौरान दोनों के बीच रिश्ता बन गया और युवक लड़की को लेकर दिल्ली से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो लड़की के मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक का पता निकला।
लड़की को जोकीहाट थानाध्यक्ष के सहयोग से रहरिया गांव से बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों अलग-अलग धर्म के मानने वाले हैं। दोनों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें