मई,5,2024
spot_img

पटना में शिक्षकों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, शिक्षा मंत्री से मिलने जा रहे शिक्षकों के प्रदर्शन में बवाल, लाठीचार्ज, कई जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

पटना। शिक्षा मंत्री से मिलने जा रहे शारीरिक शिक्षा अनुदेशक संघ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पटना के इको पार्क यानी प्रतिबंधित इलाके में प्रदर्शन करने पर पुलिस ने पहले शिक्षकों को रोका लेकिन जब शिक्षक नहीं मानें तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पटना के इको पार्क में प्रदर्शन करने पहुंचे शिक्षकों पर लाठीचार्ज से वहां अफरा-तफरी मच गयी।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

जानकारी के अनुसार, इस दौरान पुलिस ने शिक्षकों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा है। शिक्षक अपनी चोटें दिखा रहे थे। कई शारीरिक शिक्षक पुलिस के सामने हाथ पैर जोड़ते नजर आए। कई बार पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब प्रदर्शनकारी शिक्षक नहीं मानें तो उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा। कई गिरफ़तार किए गए।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

 

मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे शिक्षकों के साथ पुलिस की जमकर झड़प हुई। इस दौरान  नियुक्ति की मांग को लेकर एसटीईटी 2019 के अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया। अभ्यर्थी पटना के इको पार्क पहुंचे थे और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने और धरना देने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

 

तभी पुलिस ने उन्हे आगे बढ़ने से रोका लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई अभ्यर्थियों को चोट आई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें